कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन! मनी लॉन्ड्रिंग और PDS घोटाले में 11 ठिकानों पर रेड, मिला नोटों का ढेर और सोना
ED Kolkata Rose Valley Scam: कोलकाता में PDS घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी छापेमारी की खबर सामने आई है। ईडी ने 11 जगहों पर छापेमारी कर नकद और सोना ज़ब्त किया है।
- Written By: प्रिया जैस
ईडी का एक्शन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
ED Kolkata Money Laundering Raid: कोलकाता में ईडी ने बड़ा एक्शन लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग और पीडीएस मामले में 11 जगहों पर छापेमारी की। ED ने कोलकाता ज़ोनल ऑफिस ने 26 अप्रैल 26 अप्रैल को कोलकाता में 3 जगहों पर और तलाशी ली। यह तलाशी एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की गई, जिसकी जांच सोना पप्पू, जय एस. कामदार, शांतनु सिन्हा बिस्वास (DCP) और अन्य लोगों के खिलाफ चल रही है।
ईडी की तलाशी के दौरान कल्याण शुक्ला और संजय कुमार कनोडिया की जगहों की जांच की गई, जिसके परिणामस्वरूप 10 लाख रुपये नकद, सोने के गहने, आपत्तिजनक दस्तावेज़ और डिजिटल डिवाइस ज़ब्त किए गए। जब्त किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि संदिग्ध व्यक्तियों और PEPs (राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों) के बीच बड़े पैमाने पर नकद लेन-देन हुआ है।
कोलकाता में ईडी की कार्रवाई
ईडी ने इसके अलावा, DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वह अब तक ED के सामने पेश नहीं हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल की मिठाइयों पर चढ़ा सियासी रंग, TMC, BJP और लेफ्ट…; पार्टी के ठप्पे वाले संदेश से पटा बाजार
सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में दो कारोबारियों पर कसा शिकंजा; चुनावी सरगर्मी के बीच ताबड़तोड़ छापेमारी
अरुणाचल से असम तक फैला शराब तस्करी का ‘जाल’, ED की रेड में हुआ खुलासा; सरकार की मुहरें भी हुईं बरामद
राशन वितरण मामले में बंगाल में ईडी ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोलकाला-बर्धवान में 9 ठिकानों पर रेड से हड़कंप
ED, Kolkata Zonal Office has conducted further searches at 3 premises in Kolkata on 26.04.2026 in a money laundering case being investigated against Sona Pappu, Jay S. Kamdar, Shantanu Sinha Biswas, DCP & others. The searches covered the premises of Kalyan Shukla & Sanjay Kumar… pic.twitter.com/R1dn2GhJdY — ANI (@ANI) April 27, 2026
इससे एक दिन पहले 25 अप्रैल को ED, कोलकाता ज़ोनल ऑफिस ने PMLA, 2002 के तहत कोलकाता, हाबरा और बर्दवान में स्थित 11 जगहों पर तलाशी ली। यह तलाशी एक PDS घोटाले के मामले में निरंजन चंद्र साहा और अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों पर की गई। तलाशी अभियान के दौरान, 18.4 लाख रुपये नकद, कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ और डिजिटल सबूत मिले, जिन्हें जब्त किया गया।
यह भी पढ़ें – भय नहीं…भाजपा चाहिए! चुनाव प्रचार खत्म होते ही बंगाल के नाम PM मोदी का पत्र, लिखा- अब बदलाव होकर रहेगा
रोज़ वैली ग्रुप घोटाले के पीड़ितों को मुआवजा
ईडी ने जानकारी दी कि ED कोलकाता जोनल ऑफिस, एसेट डिस्पोज़ल कमिटी (ADC) के साथ मिलकर, रोज़ वैली ग्रुप घोटाले के पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। इसके तहत, अप्रैल 2026 तक फंड बांटने के 16 फेज पूरे हो चुके हैं और 1,73,350 पीड़ितों को 127.69 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
चिट फंड घोटालों में पीड़ितों को संपत्ति वापस दिलाने की जानकारी देते हुए ईडी ने बताया ED पश्चिम बंगाल में चल रहे अन्य चिट फंड घोटालों की भी जांच कर रहा है और बेकसूर पीड़ितों को उनकी संपत्ति जल्द से जल्द वापस दिलाने के लिए जरूरी कानूनी कदम उठा रहा है। ED, ADC की मदद से अपराध से हासिल संपत्ति (Proceeds of Crime) को सुरक्षित रखने, उसे बेचकर पैसे में बदलने और कानूनी हकदारों को पारदर्शी और तेज़ तरीके से वापस दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
