Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चक्रवात ‘दाना’ पहुंचा ओडिशा, बंगाल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, निचले इलाकों में जलभराव

ओडिशा तट पर बीते देर रात भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना' के दस्तक देने के कारण पश्चिम बंगाल के दक्षिण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 25, 2024 | 10:04 AM

बंगाल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता : ओडिशा तट पर बीते देर रात भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के दस्तक देने के कारण पश्चिम बंगाल के दक्षिण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ओडिशा के उत्तरी तटीय क्षेत्र पर मौजूद है, जो धामरा के उत्तर-उत्तरपश्चिम और ‘हबालीखाटी नेचर कैंप’ (भितरकनिका) के उत्तर-उत्तरपश्चिम के पास है।

इस बाबत IMD के आज यानी शुक्रवार सुबह सवा 6 बजे के बुलेटिन में बताया गया कि, “ ‘दाना’ के तटीय क्षेत्र से टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह अगले एक-दो घंटे तक जारी रहेगी। इसके उत्तर ओडिशा से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने तथा आज दोपहर तक (भीषण चक्रवाती तूफान से) धीरे-धीरे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।”

यहां पढ़ें – कांग्रेस से बाहर होने पर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान NCP में शामिल, इस सीट से मिला टिकट

सम्बंधित ख़बरें

बिन वकील…पूरी दलील! सुप्रीम कोर्ट में अपने केस की पैरवी करने कैसे पहुंच गई ममता बनर्जी? VIDEO में समझे कहानी

इंसाफ रो रहा…SIR पर ममता बनर्जी की दलीलें सुनकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को थमाया नोटिस

ममता बनर्जी बनेंगी वकील? बंगाल वोटर लिस्ट विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में खुद देंगी दलीलें

ममता ने राहुल गांधी को दिया झटका, बंगाल में ‘एकला चलो’ की राह पर TMC; बिना गठबंधन चुनाव लड़ने का किया ऐलान

तुफान ‘दाना’ के कारण बारिश होने से पूर्व मेदिनीपुर के मंदारमणि और दक्षिण 24 परगना के गोसाबा के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की सूचना मिली है, जिससे प्रभावित निवासियों की परेशानी और बढ़ गई है। इन क्षेत्रों में हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं किया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला कि तूफान के साथ भारी बारिश हुई और यह शुक्रवार सुबह तक जारी रही जिसके कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

हालांकि पश्चिम बंगाल प्रशासन ने भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की आशंका के चलते बीते गुरुवार को शाम तक 2.5 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन बल की 13 बटालियन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 14 बटालियन तटीय क्षेत्रों में तैनात की गई हैं।

यहां पढ़ें –  NIA के टार्गेट पर आए बिश्नोई ब्रदर्स, लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये के इनाम

वहीं तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीते गुरुवार को शाम 6 बजे से शुक्रवार सुबह 9 बजे तक परिचालन बंद कर दिया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने 23 से 27 अक्टूबर के बीच निर्धारित 170 से अधिक एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन को रद्द कर दिया है। पूर्वी रेलवे ने हावड़ा खंड पर शुक्रवार सुबह 68 उपनगरीय ट्रेन रद्द कर दीं, जबकि सियालदह स्टेशन से सभी ‘इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट’ (इएमयू) लोकल ट्रेन बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार सुबह तक निलंबित कर दी गई हैं।

जानकारी दें कि कोलकाता बंदरगाह के प्राधिकारियों ने भी एहतियात के तौर पर पोतों की आवाजाही आज शुक्रवार शाम तक रोक दी है। कोलकाता सहित प्रभावित जिलों में आज सुबह से बारिश तेज है। यहां बृहस्पतिवार रात से मध्यम से भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम अधिकारी ने कहा, “प्रभावित क्षेत्रों में बारिश हो रही है और इसके शुक्रवार को जारी रहने की संभावना है।” चक्रवात के कारण सभी हाई अलर्ट पर हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Cyclone dana reaches odisha heavy rain in many areas of bengal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 10:04 AM

Topics:  

  • Mamata Banerjee
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.