-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Baba Siddique Murder Case Nia Announced A Reward Of Rs 10 Lakh On Anmol Bishnoi
NIA के टार्गेट पर आए बिश्नोई ब्रदर्स, लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये के इनाम का किया ऐलान
- Written By: प्रिया जैस
बाबा सिद्दीकी के हत्या के मामले में लॉरेंस के साथ-साथ उनके भाई अनमोल का नाम भी सामने आया था, जिस पर अब एनआईए ने 10 लाख रुपये का इनाम का ऐलान कर दिया है। क्राइम ब्रांच ने अब तक इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अनमोल बिश्नोई (सौजन्य-सोशल मीडिया)
महाराष्ट्र: नेशनल इंवेस्टगेशन एजेंसी ने अब लॉरेंस बिश्नोई के बाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। बाबा सिद्दीकी के हत्या के मामले में लॉरेंस के साथ-साथ उनके भाई अनमोल का नाम भी सामने आया था, जिस पर अब एनआईए ने 10 लाख रुपये का इनाम का ऐलान कर दिया है।
जांच में ये बात सामने आयी है कि बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में शामिल आरोपी अनमोल के संपर्क में भी बने हुए थे। अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।
बता दें, कि वह गायक और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी भी है। 2023 में नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट जारी की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार वो फर्जी पासपोर्ट बनाकर भारत से बाहर भाग गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Mukesh Roshan को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, तेजस्वी के करीबी पूर्व विधायक ने बिहार पुलिस से मांगी सुरक्षा
सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश राहुल सिंह राठौर गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया पुलवामा हमले का बदला! आतंकी हमजा बुरहान की हत्या की ली जिम्मेदारी
National Investigation Agency has announced a bounty of Rs 10 lakhs for Anmol Bishnoi, brother of gangster Lawrence Bishnoi. He is chargesheeted in two NIA cases registered in 2022. pic.twitter.com/LNoCZRH6lr — ANI (@ANI) October 25, 2024
मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में कथित रूप से शामिल तीन संदिग्ध शूटर, एनसीपी नेता की हत्या को अंजाम देने से पहले स्नैपचैट के माध्यम से जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे।
क्राइम ब्रांच ने बताया था कि हत्या करने वाले तीन संदिग्ध शूटरों ने सिद्दीकी की हत्या करने से पहले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप (स्नैपचैट) के माध्यम से अनमोल बिश्नोई से बात की थी। क्राइम ब्रांच ने अब तक इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो शूटर और एक हथियार आपूर्तिकर्ता शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- पुणे में पानी की टंकी गिरने से अब तक 5 मजदूरों की हुई मौत, पुलिस ने कांट्रेक्टर के खिलाफ किया मामला दर्ज
बता दें कि पूर्व विधायक और एनसीपी नेता सिद्दीकी को मुंबई के निर्मल नगर में उनके कार्यालय के बाहर गोली लगने से सीने में गोली लग गई थी। उन्हें आपातकालीन उपचार के लिए शहर के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां 12 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई।
स्नैपचैट के जरिए संपर्क में था अनमोल
गिरफ्तार आरोपियों के स्नैपचैट की जांच की गई तो पता चला कि शूटर और पुणे के प्रवीण लोनकर, जो कथित तौर पर मास्टरमाइंड है, अनमोल बिश्नोई के सीधे संपर्क में थे और मैसेज मिलने के बाद उसे डिलीट कर देते थे।
पुलिस ने बताया कि अनमोल कनाडा और अमेरिका से आरोपियों के संपर्क में था और आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा नामित शूटर शिवकुमार गौतम और कई अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। 19 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने पुलिस सुरक्षा गार्ड श्याम सोनवाने को निलंबित कर दिया, जो घटना के समय महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री के साथ मौजूद था।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पंडितों ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, सहयोगियों के साथ बीजेपी बनाएगी सरकार
Baba siddique murder case nia announced a reward of rs 10 lakh on anmol bishnoi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर से चुराए गए 2000 करोड़ से खरीदे गए TMC और शिवसेना UBT के सांसद, संजय राउत का बड़ा दावा
Jun 27, 2026 | 11:25 AMआगरा को मिली बड़ी सौगात: यमुना पर बनेगा 717 मीटर लंबा पक्का पुल, 10 मिनट में पहुंच सकेंगे एक्सप्रेसवे
Jun 27, 2026 | 11:21 AMहार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Jun 27, 2026 | 11:19 AMमोदी-ट्रंप की दोस्ती फिर रचेगी इतिहास! अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो ने किया ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:16 AMअसम में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षा एजेंसियों ने 2 एक्टिव सदस्यों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
Jun 27, 2026 | 11:13 AMसमृद्धि महामार्ग से बदलेगी छत्रपति संभाजीनगर की तस्वीर, 4 नए विकास केंद्रों से चमकेगी 42 गांवों की किस्मत
Jun 27, 2026 | 11:08 AMमुंबई लोकल होगी और तेज, वर्षों से लंबित पांचवीं-छठी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी
Jun 27, 2026 | 11:04 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














