कौन थे चंद्रनाथ रथ? IAF जवान से सुवेंदु के PA तक का तय किया सफर, TMC से भी जुड़ा है कनेक्शन
Who was Chandranath Rath: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद बीते दिन सुवेंदु अधिकारी के करीबी पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे वायुसेना में भी अपनी सेवा दे चुके है।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रनाथ रथ (फोटो सौजन्य-IANS)
PA Chandranath Rath Murder: बंगाल विधानसभा चुनाव के खत्म होने के दो दिनों के अंदर ही राज्य में हत्या की वारदात ने हड़कंप मचा दिया। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को चुनाव में हराने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद पूरे बंगाल में आक्रोश की लहर दौड़ गई है।
सुवेंदु अधिकारी ने इस हत्याकांड पर दुख जताया और कहा कि पूरा बीजेपी चंद्रनाथ रथ और घायल के परिवार के साथ है। सुवेंदु अधिकारी के पीए और बेहद करीबी माने जाने वाले चंद्रनाथ रथ की मौत ने सियासी बवाल मचा दिया है। सुवेंदु अधिकारी के साथ जुड़ने से पहले तृणमूल कांग्रेस से भी उनका नाता रहा है।
भारतीय वायुसेना में निभाई अहम भूमिका
चंद्रनाथ रथ पहले वायुसेना में थे। उन्होंने वायुसेना से स्वेच्छा से रिटारमेंट लिया और वापस आ गए थे। कुछ समय तक उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया था। इसी दौरान धीरे-धीरे राजनीति में भी उन्हें दिलचस्पी होने लगी। राजनीतिक समन्वय और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
Kolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
मुंबई: महिला-किसानों के सशक्तिकरण का संकल्प, इस मानसून सत्र में 10 बिल पेश करेगी राज्य सरकार
कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
जब 2019 में सुवेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा थे, तब उन्होंने पार्टी में उन्हें ज्वाइन किया था। यही से उन दोनों का साथ गहरा होता गया और चंद्रनाथ सुवेंदु के दाएं हाथ बन गए। उनकी राजनीतिक बैठकों से लेकर उनकी चुनावी रणनीतियों में भी वे साथ देते थे। यहां उन्होंने मंत्रिस्तरीय कार्यालय से जुड़े काम किए। जब सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़ा और भाजपा में शामिल हुए तब भी चंद्ररथ ने उनका साथ नहीं छोड़ा और अपनी भूमिका भाजपा में भी जारी रखी।
चंद्रनाथ रथ और सुवेंदु अधिकारी (फोटो सौजन्य-IANS)
टीएमसी से जुड़ा था रथ का परिवार
सुवेंदु अधिकारी की तरह चंद्रनाथ रथ के परिवार का भी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान चंद्ररथ की मां हासिरानी रथ ने पूर्वी मेदिनीपुर में एक स्थानीय पंचायत निकाय में पदभार संभाला था। हालांकि, जब सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी छोड़कर भाजपा का हाथ थामा तब चंद्रनाथ के साथ-साथ उनका परिवार भी भाजपा में शामिल हो गया था।
सुवेंदु के विश्वासपात्र सहयोगी थे चंद्रनाथ रथ
पिछले 20 सालों से चंद्रनाथ रथ सुवेंद्र अधिकारी के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक कार्य के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स का प्रबंधन किया था। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत रखी।
यह भी पढ़ें – हार से बौखलाए ममता-अभिषेक, PA की मौत पर कौस्तव बागची का बड़ा आरोप, कहा- बिना आरोप के ही TMC ने कर दी मांग
आपको जानकारी दें, कि बीते दिन (6, मई) को मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की कार का कुछ अज्ञात लोगों ने पीछा किया। जैसे ही उनकी कार की रफ्तार धीमी हुई उन्होंने ताबड़तोड़ गोलिया चला दी। चंद्रनाथ रथ को 5 गोलियां लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके ड्राइव पर को भी तीन गोलियां लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुत बताई है।
पुलिस ने आज सुबह चंद्रनाथ रथ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हत्याकांड में पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। हालांकि, मुख्य हमलावर का सुराग अभी तक नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
