Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल के सर्कस का असली बाजीगर कौन? अधीर रंजन चौधरी का बड़ा खुलासा, कहा- TMC की बगावत का कांग्रेस उठाएगी फायदा

Adhir Ranjan Chowdhury: कांग्रेस पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रही बगावत का फायदा उठाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 05, 2026 | 09:58 AM

अधीर रंजन चौधरी (IANS फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

West Bengal Politics Adhir Ranjan Chowdhury: पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पांच बार के लोकसभा सांसद और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्य विपक्षी ताकत मानी जाने वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बंटवारे के बाद विपक्षी राजनीति में एक खालीपन पैदा हो गया है, जो कांग्रेस के लिए अपने संगठन और जनाधार को मजबूत करने का एक बड़ा मौका हो सकता है।

अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी विधायक दल के भीतर बने नए गुट और निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नया नेता बनाए जाने के घटनाक्रम पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को ‘सर्कस’ करार दिया।

भाजपा पर साधा निशाना

अधीर चौधरी ने कहा, “मैं और क्या कहूं? वहां एक सर्कस चल रहा है। इन घटनाओं को और किस नाम से बुलाया जा सकता है?” उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए संकेतों में भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी आज देश की सत्ता में है, वही इस पूरे सर्कस की असली ‘बाजीगर’ है।

सम्बंधित ख़बरें

MP Rajya Sabha Election 2026: भाजपा ने तरुण चुग-रजनीश अग्रवाल को उतारा, कांग्रेस से मैदान में मीनाक्षी नटराजन

जितनी जल्दी खत्म हो उतना बेहतर…दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- बंगाल की सबसे बड़ी समस्या थी टीएमसी

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?

कर्नाटक से खरगे-पवन खेड़ा जाएंगे राज्यसभा, कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें लिस्ट

Kolkata, West Bengal: On the Political Scenario in the State, Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury says, “It is not a matter of good or bad for the Congress party, for the Congress if there is a place or not… Congress Party is ready to move forward with its political agenda… pic.twitter.com/BIW0wVWh0m — IANS (@ians_india) June 4, 2026

टीएमसी में बगावत का फायदा उठाएगी कांग्रेस

जब उनसे पूछा गया कि क्या टीएमसी के टूटने और विपक्षी खेमे में पैदा हुए इस राजनीतिक संकट का फायदा कांग्रेस को मिलेगा, तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया। अधीर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हर जगह अपने राजनीतिक एजेंडे और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। पश्चिम बंगाल में मौजूदा हालात कांग्रेस के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका लेकर आए हैं।

यह भी पढ़ें – कैसे लिखी गई दीदी की पार्टी को तोड़ने की पटकथा? जानें ऋतब्रत और संदीपन साहा का वो ‘CID दांव’ जिसने पलटा खेल

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में टीएमसी पहले ही सत्ता से बाहर हो चुकी है, और अब जिस तरह की अव्यवस्था दिखाई दे रही है, उसमें कांग्रेस के पास अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर है। पिछले शासनकाल में हमें न तो संगठनात्मक गतिविधियां स्वतंत्र रूप से चलाने दी गईं और न ही लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने का मौका मिला।”

हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने 2016 से चले आ रहे सीट बंटवारे के समझौते को खत्म करते हुए माकपा नेतृत्व वाले वाम मोर्चे से अलग होकर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Adhir ranjan chowdhury bengal politics tmc split circus bjp congress opportunity

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 09:58 AM

Topics:  

  • Adhir Ranjan Chowdhury
  • Congress
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.