Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, ‘सेवाश्रय हेल्थ कैंप’ मामले में दूसरी FIR दर्ज; कई नेता बने आरोपी

Bengal Politics: सेवाश्रय हेल्थ कैंप मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस बिना मंजूरी हेल्थ कैंप चलाने, नियमों के उल्लंघन और फंडिंग की जांच कर रही है।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 05, 2026 | 05:45 PM

अभिषेक बनर्जी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

TMC Abhishek Banerjee FIR Sevashray Health Camp: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पश्चिम बंगाल में चर्चित ‘सेवाश्रय हेल्थ कैंप’ मामले में उनके खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन में स्थानीय भाजपा नेता अभिजीत दास की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट, प्री-कन्सेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक्स एक्ट समेत कई कानूनों की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दरअसल इस एफआईआर में अभिषेक बनर्जी के अलावा उनके पूर्व एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट सुमित रॉय, टीएमसी नेता जहांगीर खान, पूर्व विधायक दिलीप मंडल और कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि ‘सेवाश्रय’ और ‘सेवाश्रय-2’ हेल्थ कैंप बिना आवश्यक सरकारी मंजूरी के आयोजित किए गए, जहां दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों का कथित तौर पर नियमों के विपरीत इस्तेमाल किया गया। पुलिस का कहना है कि हेल्थ कैंप की फंडिंग, आयोजन और संचालन की पूरी प्रक्रिया की जांच की जा रही है। इससे पहले 2 जुलाई को भी इसी मामले में पहली एफआईआर दर्ज की गई थी।

सेवाश्रेय हेल्थ कैंप के खिलाफ 16 मामले

आपको बता दें कि सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के लोगों को मुफ्त इलाज देने के लिए ‘सेवाश्रय’ पहल शुरू की थी। बाद में, यह पहल राज्य भर में अन्य जगहों पर भी आयोजित की गई। तो वहीं पुलिस के अनुसार, ‘सेवाश्रय’ और ‘सेवाश्रय 2’ हेल्थ कैंप के खिलाफ 16 शिकायतें हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मैं मरी नहीं हूं… बगावत के बाद भड़की ममता बनर्जी ने इन दस्तावेजों पर की बात, कहा- धोखे की भी सीमा होती है

पश्चिम बंगाल: TMC को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा, बागी गुट में हुईं शामिल

‘कानून का सम्मान, जांच में करेंगे पूरा सहयोग’, पुलिस समन पर बोले विधायक हुमायूं कबीर; TMC पर लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा

कई धाराओं में मामला दर्ज

इसके आधार पर, बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन ने शनिवार रात भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 प्री-कन्सेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक्स एक्ट, 1994, नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट, 2019 और वेस्ट बंगाल क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स (रजिस्ट्रेशन, रेगुलेशन एंड ट्रांसपेरेंसी) एक्ट, 2017 की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की।

आरोपियों की लिस्ट में बनर्जी का नाम सबसे ऊपर है। एफआईआर में कई और नाम भी शामिल हैं। सुमित रॉय और टीएमसी नेता जहांगीर खान के अलावा पूर्व तृणमूल विधायक दिलीप मंडल का नाम भी एफआईआर में आरोपी के तौर पर दर्ज है।

कई TMC नेताओं के नाम शामिल

तो वहीं इस मामले में अयन घोष दस्तीदार, शमीम अहमद, गौतम अधिकारी, महबूबुर गायेन, नबकुमार बेटल, बबन गाजी और कई संगठनों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने साथ ही कुछ अज्ञात आयोजकों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और सरकारी कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया है। हेल्थ कैंप आयोजित करने के लिए फंड के स्रोत की जांच की जा रही है। आरोपियों में से जहांगीर खान और दिलीप मंडल को अलग-अलग मामलों में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पहले भी दर्ज हो चुकी है FIR

पुलिस जांच के अनुसार, इस मामले की चार्जशीट में अभिषेक बनर्जी को हेल्थ कैंप का मुख्य आयोजक बताया गया है। कहा गया की एक सार्वजनिक हस्ती के तौर पर वे इस कार्यक्रम की योजना बनाने, प्रबंधन और उसे लागू करने में शामिल थे।

इसलिए, उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पहली एफआईआर 2 जुलाई को डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। शिकायत करने वालों का आरोप है कि हेल्थ कैंप आयोजित करने में किसी भी नियम का पालन नहीं किया गया और कई का उल्लंघन किया गया। यह कैंप बिना जरूरी मंजूरी के आयोजित किया गया था।

ये भी पढ़ें- कलकत्ता हाईकोर्ट से अभिषेक बनर्जी को झटका… वॉयस सैंपल से छूट और फास्ट-ट्रैक सुनवाई की याचिका खारिज

भाजपा नेता की शिकायत पर कार्रवाई

भाजपा नेता अभिजीत दास ने आरोप लगाते हुए कहा कि दवाइयों और मेडिकल उपकरणों के इस्तेमाल के लिए भी मंजूरी नहीं ली गई थी। इस तरह आम लोगों की जान जोखिम में डाली गई।

शिकायत करने वालों के अनुसार, बनर्जी और अन्य लोग एक आपराधिक साजिश में शामिल रहे हैं और उन्होंने अलग-अलग समय और जगहों पर बिना मंजूरी के मेडिकल सेंटर चलाए हैं। साथ ही शिकायतकर्ता ने धोखाधड़ी, जालसाजी, गैर-कानूनी तरीके से सेवाएं देने और दवाइयों व डायग्नोस्टिक उपकरणों के गैरकानूनी इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

Abhishek banerjee second fir sevashray health camp case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 05:44 PM

Topics:  

  • Humayun Kabir
  • TMC
  • TMC MP Abhishek Banerjee
  • West Bangal News
  • west bangal police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.