पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा
TMC Political Crisis: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी में संकट गहरा गया है।
- Written By: अक्षय साहू
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC से इस्तीफा दिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chandrima Bhattacharya Resigns From TMC: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। बंगाल टीएमसी के अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। चंद्रिमा ने अपने इस्तीफे की वजह नहीं बताई है, उन्होंने पार्टी से जुड़ी संस्थाओं के अलग-अलग बैंक खातों के लिए सिग्नेटरी (हस्ताक्षरकर्ता) की जिम्मेदारी के खुद को मुक्त करने का अनुरोध किया है।
विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी है। चुनाव के बाद से अब तक कई बड़े नेता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। यहां तक कि चुनाव में जीते 80 से करीब 60 विधायकों ने बगावत करते हुए ममता बनर्जी के खिलाफ जाकर विधानसभा स्पीकर के सामने खुद अलसी टीएमसी साबित भी कर दिया है।
चंद्रिमा भट्टाचार्य का जाना ममता के लिए झटका
चंद्रिमा भट्टाचार्य का नाम पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में लिया जाता है। उन्हें ममता का करीबी माना जाता था। ऐसे में उनका टीएमसी से इस्तीफा देने ममता बनर्जी गुट के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में सियासी घमासान! TMC के बागी गुट ने ‘दीदी’ के ऑफिस पर किया कब्जा, ममता बनर्जी के खिलाफ जंग का ऐलान
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
घर पर हमले के दावे के बाद अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
‘सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं’, अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: चंद्रिमा भट्टाचार्य राज्य विधानसभा पहुंचीं। ममता बनर्जी का समर्थन करने वालीं चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है। pic.twitter.com/n4oVPxtcpB — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2026
भट्टाचार्य के इस्तीफे पर ममता बनर्जी गुट के नेता कुणाल घोष मीडिया से बात करते हुए केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। घोष ने आरोप लगाया कि ममता के पक्ष में खड़े नेताओं पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने चंद्रिमा भट्टाचार्य पर हमला बोलते हुए कहा कि, कोई कुछ निर्णय ले सकता है। ममता बनर्जी जब मुख्यमंत्री थी तब सबसे बड़ी सूची जिसकी मंत्रालय की थी तब कोई अभिमान नहीं था। अब अभिमान दिख रहा है।
#WATCH | कोलकाता: TMC विधायक कुणाल घोष ने ममता बनर्जी का समर्थन करने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य के पार्टी के पदों से इस्तीफ़ा देने पर कहा, “…कोई कुछ निर्णय ले सकता है। ममता बनर्जी जब मुख्यमंत्री थी तब सबसे बड़ी सूची जिसकी मंत्रालय की थी तब कोई अभिमान नहीं था। अब अभिमान दिख रहा… pic.twitter.com/CZO4cF3h2W — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2026
यह भी पढ़ें- बंगाल में सियासी घमासान! TMC के बागी गुट ने ‘दीदी’ के ऑफिस पर किया कब्जा, ममता बनर्जी के खिलाफ जंग का ऐलान
चंद्रिमा की इस्तीफा तय था: संदीपन साहा
वहीं, टीएमसी के बागी नेता संदीपन साहा ने चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि, मैं उनके इस कदम का स्वागत करता हूं। यह होना ही था। 22 जून को हमारी एक बैठक हुई थी, जिसमें हमने राष्ट्रीय कार्य समिति के चेयरपर्सन और कमेटी के दूसरे सदस्यों के नामों का ऐलान किया था। वे सभी उसमें शामिल हैं। लेकिन दूसरी तरफ, जिन लोगों को किसी पद पर नियुक्त किया जा रहा है, वे लगातार इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि कालीघाट तृणमूल में काम करने का माहौल ही नहीं है।
