Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की 5 मंजिला इमारत जमींदोज, 3 बुलडोजर पहुंचते ही सड़कों पर उतरे समर्थक; बढ़ा तनाव

Abhishek Banerjee Office: पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के अमतला में अतिक्रमण-विरोधी अभियान के दौरान सांसद अभिषेक बनर्जी का कार्यालय बंद कराया गया। उनके ऑफिस को अब गिराया जा रहा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 18, 2026 | 02:19 PM

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर चला बुलडोजर (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Follow Us:

Abhishek Banerjee Office Bulldozer Action: ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस को गिराने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी का यह ऑफिस ‘गैर-कानूनी तरीके से बना है, जिसे गिराने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस पांच मंजिला ऑफिस बिल्डिंग को गिराने के काम में तीन बुलडोजर लगे हैं।

साउथ 24 परगना में अमतला-बारुईपुर रोड पर स्थित इस ऑफिस को गिराने का नोटिस प्रशासन ने पहले ही जारी किया था। लेकिन अभिषेक बनर्जी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसलिए, प्रशासन ने शनिवार को इसे गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। “गैर-कानूनी निर्माण” के आधार पर डायमंड हार्बर के सांसद और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऑफिस को गिराने की कार्रवाई शुरू होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर चला बुलडोजर

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के अमतला में सांसद अभिषेक बनर्जी के बंद कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

मुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा! ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, चकनाचूर हुई वैन

ठाणे मनपा का नया डिजिटल पोर्टल: कंस्ट्रक्शन कचरे की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग, वायु प्रदूषण और डंपिंग पर लगेगी लगाम

21 जुलाई से पहले जहां जाना है, फैसला कर लें…कोयल मल्लिक को दीदी ने दी खुली छूट, बताया- ईमेल से मिली थी सूचना

अभी हारी नहीं हूं…जब तक आपका अंत न देख लूं, जिंदा रहूंगी मैं; BJP के खिलाफ ममता बनर्जी ने फिर भरीं हुंकार

#WATCH | West Bengal: An anti-encroachment drive is being carried out amidst security arrangements around MP Abhishek Banerjee’s closed office in Amtala, South 24 Parganas. pic.twitter.com/wFgKgqkRYp — ANI (@ANI) July 18, 2026


बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं की लगी भीड़

शनिवार को सुबह-सुबह ही बुलडोजर मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहां भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इकट्ठा हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाने पड़े।

यह भी पढ़ें – अभिजीत दीपके ने थामी लाल किताब, देश के हर जिले में की जंतर-मंतर बनाने की अपील, बोले- संसद मार्च तो होकर रहेगा

सुरक्षा कारणों से मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले, प्रशासन ने अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर एक नोटिस चिपकाकर आरोप लगाया था कि बिल्डिंग बनाने के लिए मंजूरी नहीं ली गई थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही यह ऑफिस बंद था। जिला प्रशासन का कहना है कि ऑफिस गैर-कानूनी तरीके से और बिना सही कागजात के बनाया गया था।

इसके निर्माण से जुड़े कोई भी वैध कागजात पेश नहीं किए जा सके। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद से ही यह ऑफिस बंद था। जब भी डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस की बैठकें होती थीं, तो वे इसी ऑफिस में होती थीं।

Anti encroachment drive mp abhishek banerjee closed office in amtala south 24 pargana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 02:19 PM

Topics:  

  • Abhishek Banerjee
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.