लड़कियों के सामने स्टंट करना पड़ा भारी! लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में बाइक से गिरे युवक, वीडियो वायरल
Bike Stunt Failed : पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने पहुंचे युवक ने लड़कियों के सामने स्टाइल दिखाने की कोशिश की, लेकिन बैलेंस बिगड़ने पर उसकी बाइक सीधे कर्मचारी पर चढ़ गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bike Rider Accident : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। वायरल क्लिप एक पेट्रोल पंप की बताई जा रही है, जहां दो युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे।
शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन तभी वहां मौजूद कुछ लड़कियों पर उनकी नजर पड़ जाती है। दावा किया जा रहा है कि लड़कियों को देखकर बाइक पर बैठा एक युवक कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गया और उन्हें प्रभावित करने के लिए अपनी बाइक पर स्टाइल दिखाने की कोशिश करने लगा।
ये लौंडा दो लौंडिया को देखकर इतना जज्बाती हो गया है की इसने मोटरसाइकिल को पेट्रोल पंप के उपर चढ़ा दिया आगे क्या हुआ विडियो में देखिए😳 pic.twitter.com/mmicxAhiQL — Raksha Yatharth (@Rak_sha_2018) June 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
मुंबई में रहना कितना महंगा? IIM ग्रेजुएट ने बताया एक महीने का खर्च, ₹1.31 लाख का हिसाब सुन लोग रह गए हैरान
स्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
लड़कियों के सामने स्टाइल मारना लड़कों को पड़ा भारी
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बाइक पर बैठकर कुछ अलग अंदाज दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ जाता है। अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक बेकाबू होकर आगे बढ़ जाती है। इससे पहले कि वह स्थिति को संभाल पाता, बाइक सीधे पेट्रोल भर रहे कर्मचारी की तरफ पहुंच जाती है।
अगले ही पल कर्मचारी बाइक की चपेट में आ जाता है। वहां मौजूद लोग कुछ सेकंड के लिए हैरान रह जाते हैं कि आखिर हुआ क्या है। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ये खबर भी पढ़ें : 20 साल से राहगीरों को मुफ्त पानी पिला रहे धनाराम, रेगिस्तान की गर्मी में बन गए इंसानियत की मिसाल
स्टाइल दिखाने गए थे, लेकिन खुद ही मजाक बन गए
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “स्टाइल दिखाने गए थे, लेकिन खुद ही मजाक बन गए।” दूसरे ने कहा, “ओवरकॉन्फिडेंस का यही नतीजा होता है।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “भाई ने इंप्रेस करने की कोशिश की थी, लेकिन खुद ही एक्सप्रेस बन गया।”
हालांकि वायरल वीडियो की जगह और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोग इसे देखकर यही कह रहे हैं कि दिखावे के चक्कर में कई बार इंसान खुद को मुश्किल में डाल लेता है। अच्छी बात यह रही कि घटना में किसी गंभीर चोट या बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
