Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कलयुग की यशोदा मां! जूते चप्पलों की रखवाली करके महिला ने जुटाए 51 लाख रुपए, घर बेचकर गौशाला का किया निर्माण

  • By दामिनी सिंह
Updated On: Apr 08, 2023 | 03:51 PM

Pic : @VivekKumar_IND

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : भगवान कृष्ण (Lord Krishna) को प्यार-दुलार करने वाली यशोदा मां को कौन नहीं जानता। यशोदा मां से जुड़े कई किस्से और कहानियां हमने सुनी है। मगर क्या आपने कभी सचमुच में यशोदा मां को धरती पर देखा है? सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसी ही खबर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, यह कहानी मथुरा (Mathura) में श्री बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर चार पर पिछले 40 वर्षों से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के जूते-चप्पलों की रखवाली करने वाली मां की है।

जिन्होंने श्रद्धालुओं के जूते-चप्पलों की रखवाली करके 51 लाख 10  हजार रुपए की रकम से एक गौशाला मंदिर धर्मशाला (Gaushala Temple Dharamshala) का निर्माण कर डाला। जी  हां, आपने बिल्कुल सही सुना। बता दें कि विवेक पांडेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है।  उन्होंने बताया की मां यशोदा दासी करीब 40 साल पहले सब कुछ छोड़कर वृन्दावन आ गयी और भगवान की भक्ति में खो गयी। यशोदा दासी का असली नाम फूलमती है और वो मूल रूप से मध्य प्रदेश के कटनी के हीरागंज इलाके के एक सम्पन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिला है। 

वो अपने जवान बेटे, बेटी और पति की असमय हुई मौत से विचलित होकर भगवान की शरण मे वृन्दावन आ गयी थीं। यशोदा जी की कमाई से सिर्फ उससे यहां गौशाला बनाना संभव नहीं था तो इन्होंने अपने कटनी वाले दो मकानों को बेच दिए और बाँकेबिहारी मंदिर समीप ही एक गौशाला का निर्माण करा दिया। 

कलयुग की यशोदा मां जो पूरे वृन्दावन की सेवा कर रही हैं… मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर चार पर पिछले 40 वर्षों से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के जूते चप्पलों की रखवाली करने वाली यह माँ..
इन माताजी ने श्रद्धालुओं के जूते चप्पलों की रखवाली करके 51 लाख… pic.twitter.com/Ei07ms1zrX
— Vivek Pandey (@VivekKumar_IND) April 7, 2023

इतना ही नहीं साथ ही साथ एक आश्रम के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये भी दान कर दिए। इंसान जब मोह से व्यथित होता है तब धर्म की शरण में ही शांति मिलती है। माता यशोदा की अभी एक और इच्छा है कि वो भगवान कृष्ण की प्रियतमा राधा रानी के गांव बरसाना मे भी एक गौशाला का निर्माण करवा पायें।

Yashoda mother of kalyug the woman raised 51 lakh rupees by taking care of shoes and slippers sold the house and built a cowshed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2023 | 03:51 PM

Topics:  

  • Mathura

सम्बंधित ख़बरें

1

‘बाबरी विध्वंस’ के दिन CM योगी का बड़ा ऐलान, काशी-मथुरा को लेकर दिया बड़ा बयान, UP में बढ़ी उथल-पुथल

2

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय किससे रचा रहे हैं शादी? क्या करती हैं पत्नी और कहां की रहने वाली हैं

3

दंगा नहीं, गंगा बहेगी! बाबा बागेश्वर के एक बयान पर वृंदावन में ‘बवाल’; शराब दुकानों पर बड़ी कार्रवाई

4

54 साल बाद खुला वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर का तोष खाना, खजाने की जगह मिला बक्सा और…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.