WFH मीटिंग में खुला रह गया माइक, कर्मचारी ने मैनेजर को लेकर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
Work From Home Viral Video : वर्क फ्रॉम होम मीटिंग के दौरान माइक ऑन रह जाने से कर्मचारी का गुस्सा सबके सामने आ गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Mic on Mistake Meeting : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कॉरपोरेट वर्क कल्चर की हकीकत को सामने लाता है। वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक कर्मचारी अपनी मीटिंग में शामिल रहता है, लेकिन उसे यह पता नहीं होता कि उसका माइक और कैमरा ऑन है।
इसी दौरान वह अपने मैनेजर को लेकर गुस्से में भड़क जाता है और उसकी बातें पूरी टीम सुन लेती है। यह वीडियो X पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
Meeting went wrong 🤣 pic.twitter.com/7UMTgv78cG — कलयुगी भीष्म (@ChadBhishm) April 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
झाड़ू छोड़ जिम मशीन पर चढ़ीं नौकरानी, CCTV वीडियो देख बोले लोग- ‘फिटनेस का असली जुनून यही है’
‘रात 2 बजे भी बेफिक्र घूमे’, नोएडा की युवती ने बेंगलुरु की सुरक्षा की तारीफ की; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
कनाडा में रहने वाली बेटी को भारत से मां-पापा ने भेजा आमरस और थेपलों का 20 किलो का पार्सल, भावुक वीडियो वायरल
मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर प्रेमी ने लड़की के पैरों में गिरकर मनाया, वायरल वीडियो पर बंटी लोगों की राय
मीटिंग में कर्मचारी ने बोला- किसने इसे मैनेजर बनाया
वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारी ग्रुप कॉल में जुड़ा हुआ है, तभी उसकी पत्नी उससे पूछती है कि वह एक और मीटिंग में क्यों शामिल हो गया है। इस पर वह कहता है कि वह कुछ नहीं कर सकता क्योंकि मैनेजर ने शाम 7 बजे मीटिंग रखी है।
साथ ही वह यह भी कह देता है कि उसे समझ नहीं आता कि उस व्यक्ति को मैनेजर किसने बनाया। इसी दौरान एक सहकर्मी उसे बीच में टोकती है और बताती है कि उसका माइक और कैमरा दोनों ऑन हैं। यह सुनते ही कर्मचारी तुरंत माफी मांगता है और कॉल काट देता है।
ये खबर भी पढ़ें : दूसरी लड़की के साथ घूम रहा था बॉयफ्रेंड, असली वाली ने बीच सड़क पर की कुटाई! देखें क्लेश का VIDEO
लोगों ने इसे कॉरपोरेट जीवन की सच्चाई बताया
इस वायरल वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे कॉरपोरेट जीवन की सच्चाई बताया, तो कुछ ने भारत में वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि भारत में वर्क-लाइफ बैलेंस एक मिथक बन चुका है, जबकि अन्य ने इसे टॉक्सिक वर्क कल्चर का उदाहरण बताया।
कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कर्मचारी ने गलती से अपना “रेजिग्नेशन” पहले ही दे दिया। यह वीडियो न सिर्फ लोगों का मनोरंजन कर रहा है, बल्कि कामकाजी माहौल पर भी चर्चा छेड़ रहा है।
