गड्ढे से पानी भरती महिलाओं का वीडियो वायरल, स्वच्छ जल व्यवस्था पर उठे सवाल
Water Crisis India : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिलाएं मिट्टी से भरे गड्ढे से पानी भरती दिख रही हैं। इस दृश्य ने स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Rural Water Crisis : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में कई महिलाएं मिट्टी से भरे एक छोटे से गड्ढे से पानी भरती नजर आ रही हैं।
आसपास कहीं भी न तो पानी की टंकी दिखाई देती है और न ही कोई पाइपलाइन। महिलाएं अपने बर्तनों में उसी गड्ढे में जमा पानी को भर रही हैं। यह दृश्य देखकर लोग हैरान और चिंतित हैं कि क्या यह पानी पीने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
What are these women collecting from the pit?
Drinking water or some mineral rich special water at a particular spot? Which state is this? pic.twitter.com/9wlSUPZ7dw — Woke Eminent (@WokePandemic) February 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
वीडियो ने दिखाया ग्रामीण इलाके का दृश्य
वीडियो में दिख रहा पानी साफ नहीं है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह ग्रामीण इलाके का दृश्य हो सकता है, जहां आज भी स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त सुविधा नहीं है। महिलाओं के चेहरे पर गंभीरता और जल्दबाजी साफ दिखाई देती है।
इससे यह संभावना जताई जा रही है कि वे रोजमर्रा की जरूरत के लिए पानी भर रही हैं। हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह किसी विशेष खनिज या धार्मिक मान्यता से जुड़ा जल स्रोत हो सकता है, लेकिन वीडियो में ऐसा कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिलता।
ये खबर भी पढ़ें : शांताई वृद्धाश्रम की दादियों ने ‘Chanel’ पर किया डांस, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
सरकार की योजनाओं पर उठे सवाल
इस वीडियो के सामने आने के बाद सरकार की योजनाओं पर सवाल उठने लगे हैं। खासकर प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन को लेकर चर्चा हो रही है, जिसका उद्देश्य हर घर तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाना है।
सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि अगर अब भी कहीं महिलाएं गड्ढों से पानी भरने को मजबूर हैं, तो योजनाओं का लाभ जमीन पर क्यों नहीं दिख रहा। लोगों का कहना है कि जरूरी है कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो और हर व्यक्ति को साफ पानी उपलब्ध कराया जाए।
