5 फीट लंबे सांप को हाथों में उठाकर ले गई महिला, वायरल वीडियो देख लोगों के उड़ गए होश
Snake Rescue Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला बिना डरे लंबे सांप का रेस्क्यू करती नजर आई। महिला के आत्मविश्वास और शांत अंदाज ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Snake Viral Video : सांप का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के हाथ-पैर फूल जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक महिला बिना किसी डर या घबराहट के एक लंबे सांप को पकड़कर उसका रेस्क्यू करती नजर आ रही है।
जहां आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हैं और पूरा दृश्य अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं, वहीं महिला पूरी शांति और आत्मविश्वास के साथ सांप को संभालती दिखाई देती है। वीडियो सामने आने के बाद लोग महिला की बहादुरी और अनुभव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह दीदी कितनी बहादुर हैं।
इनको थोड़ा सा भी डर नहीं लग रहा है।
यह वास्तव में धुरंधर है। pic.twitter.com/PV9DIEHEo1 — Pooja dhakad ❤️ (@Poojadhkd) June 7, 2026
सम्बंधित ख़बरें
छात्र प्रदर्शन के बाद वायरल तस्वीर पर विवाद, रिया अहीर ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और डीपफेक की जांच की मांग की
डिंडौरी में बच्चों की जान से खिलवाड़: साइकिलों से भरे ऑटो के बाहर लटककर स्कूल पहुंचे छात्र, VIDEO वायरल
नई BMW में पहली बार बैठी मां की मुस्कान जीत ले गई दिल, बेटे ने शेयर किया भावुक वीडियो
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
लंबे सांप को निडर होकर पकड़ती महिला का वीडियो वायरल
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला करीब 5 फीट लंबे सांप को अपने हाथों से पकड़ती है और उसे सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने की कोशिश करती है। सांप का आकार देखकर कई लोगों को पहली नजर में वह कोबरा जैसा लगता है, जिससे वीडियो और भी रोमांचक बन जाता है।
कुछ देर तक सांप महिला के शरीर से लिपटा हुआ भी दिखाई देता है, लेकिन इसके बावजूद उसके चेहरे पर डर का कोई भाव नजर नहीं आता। महिला पूरे धैर्य के साथ सांप को संभालती है और आखिर में उसे एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर देती है। यह पूरा घटनाक्रम देखकर लोग दंग रह गए और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ये खबर भी पढ़ें : चलती ट्रेन में चढ़ने लगा युवक, एक गलती से मौत के मुंह में पहुंचा! वायरल वीडियो देख कांप उठे लोग
वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान, महिला की जमकर तारीफ
वायरल वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह जहरीला सांप नहीं है, इसलिए महिला इतनी सहज दिखाई दे रही है। वहीं कई लोगों ने माना कि महिला को सांपों को पकड़ने और रेस्क्यू करने का अनुभव होगा, तभी वह इतनी आसानी से यह काम कर पाई। एक यूजर ने लिखा, “कैमरे के पीछे खड़े लोग डर से कांप रहे होंगे और दीदी इसे खिलौने की तरह पकड़ रही हैं।”
वहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि यह रैट स्नेक (Rat Snake) है, जो दिखने में डरावना जरूर होता है लेकिन जहरीला नहीं होता। हालांकि वीडियो में सांप की प्रजाति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद महिला का निडर अंदाज और रेस्क्यू का तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
