चलती ट्रेन में चढ़ने लगा युवक, एक गलती से मौत के मुंह में पहुंचा! वायरल वीडियो देख कांप उठे लोग

Moving Train Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान हादसे का शिकार होते-होते बच गया। वीडियो देख लोग रेलवे सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी दे रहे।
A man narrowly escaped a serious accident while trying to board a moving train, and the video has gone viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Train Boarding Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं। वायरल क्लिप में एक रेलवे स्टेशन का दृश्य नजर आता है, जहां ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो चुकी होती है।

इसी दौरान एक युवक दौड़ते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है। वह कोच के दरवाजे का हैंडल पकड़कर ट्रेन के साथ दौड़ने लगता है, लेकिन तभी एक छोटी सी गलती उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी। वीडियो देखने वाले लोग इसे लापरवाही का खतरनाक उदाहरण बता रहे हैं।

चलती ट्रेन में चढ़ना युवक को पड़ा भारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन की रफ्तार बढ़ने के दौरान युवक का पैर प्लेटफॉर्म पर रखे एक बैग से टकरा जाता है। टक्कर लगते ही उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह लड़खड़ा जाता है। कुछ क्षण के लिए उसका एक पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खतरनाक जगह में फंसता हुआ नजर आता है।

यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों की भी सांसें अटक जाती हैं। हालांकि युवक ने ट्रेन का हैंडल मजबूती से पकड़ रखा था, जिसकी वजह से वह खुद को संभालने में सफल हो जाता है और आखिरकार ट्रेन में चढ़ जाता है। लेकिन कुछ सेकंड की यह घटना साफ दिखाती है कि चलती ट्रेन में चढ़ना कितना खतरनाक हो सकता है।

ट्रेन छूट जाए तो दूसरी मिल जाएगी, लेकिन जिंदगी नहीं

यह वीडियो एक्स पर @rabiyask2021 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “ऐसी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। समय रहते युवक संभल गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।” वायरल वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “ट्रेन छूट जाए तो दूसरी मिल जाएगी, लेकिन जिंदगी नहीं।” दूसरे ने कहा, “ऐसे जोखिम भरे कदम पूरे परिवार को मुश्किल में डाल सकते हैं।” सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रेलवे यात्रियों से अपील की कि कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, क्योंकि एक छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com