‘अबे चल, काहे का पैसा….’ कैब ड्राइवर को पेमेंट देने से मना करती महिला का वीडियो देख लोग भड़के
Cab Payment Dispute : कैब राइड पूरी होने के बाद महिला ने ड्राइवर को पेमेंट देने से मना किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Viral Cab Video : कैब प्रोवाइडिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले लोग अच्छी तरह जानते हैं कि राइड पूरी होने के बाद पेमेंट करना जरूरी होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला इस नियम को पूरी तरह नजरअंदाज करती दिख रही है।
वीडियो में महिला कैब ड्राइवर से पैसे देने से साफ मना करती नजर आती है और कथित तौर पर नशे की हालत में उससे बहस करने लगती है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
🚖 “पापा की परी” का उड़ता अंदाज़! कैब रुकी, सफर पूरा हुआ।
ड्राइवर बोला – “मैडम, पेमेंट?”
मैडम बोली – “अबे हट! किस बात का पेमेंट?” सेवा ली, सवारी की, और अब बन गईं ‘रूल्स की रानी’! न नियम, न लिहाज़ – बस एंटाइटलमेंट की उड़ान!
लगता है जैसे कुछ लोगों के लिए “पापा की परी”… pic.twitter.com/Kmru4N1Uwm — TRUE STORY (@TrueStoryUP) December 30, 2025
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
कैब ड्राइवर और महिला का वायरल वीडियो
वीडियो की शुरुआत में कैब ड्राइवर महिला से राइड का किराया मांगता है। जवाब में महिला कहती है, “अबे चल, काहे का पैसा।” जब ड्राइवर शांति से दोबारा पैसे मांगता है तो महिला पुलिस को फोन करने की धमकी देने लगती है।
इसके बाद ड्राइवर भी गुस्से में आकर बताता है कि महिला ने रास्ते में गाड़ी में स्मोक किया, शराब खरीदने के लिए कैब रुकवाई और उसे करीब आधे घंटे तक इंतजार भी कराया। ड्राइवर चिल्लाते हुए कहता है कि वह सिर्फ इसलिए सम्मान से बात कर रहा है क्योंकि वह एक महिला है और अपने ढाई सौ रुपये वापस मांगता है।
इस दौरान वहां एक बाइकर भी पहुंच जाता है, जो महिला से पैसे देने के लिए कहता है। महिला उसे भी टालते हुए कहती है कि वह कर रही है, लेकिन वीडियो इसी बहस के साथ खत्म हो जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : AC टिकट होते हुए भी ट्रेन में नहीं चढ़ पाई मां, झुंझनु स्टेशन की भीड़ पर Reddit पोस्ट वायरल
यूजर्स ने महिला के व्यवहार की कड़ी आलोचना की
करीब 80 सेकंड की इस वायरल वीडियो को X पर @TrueStoryUP नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया- ‘पापा की परी’ का उड़ता अंदाज़। वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स महिला के व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और इसे मेहनतकश ड्राइवर के साथ गलत बता रहे हैं।
