चलती ट्रेन की खिड़की से बच्चों को पेशाब करवाती महिला का वीडियो वायरल, लोगों ने जताई नाराजगी
Train Window Urination : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ट्रेन की खिड़की से बच्चों को पेशाब करवाती नजर आ रही है। इस घटना को लेकर इंटरनेट पर लोगों ने नाराज़गी जताई है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Railway Hygiene Issue : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विवादित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ट्रेन के अंदर बच्चों को खिड़की से पेशाब करवाती दिखाई दे रही है।
इस वीडियो को देखकर कई लोग नाराज़गी जता रहे हैं और इसे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता और शिष्टाचार के खिलाफ बता रहे हैं। इंटरनेट पर इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई है कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते समय यात्रियों को किस तरह जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए।
An Indian woman is making her children pee through train window. What could be the reason for Indians being so uncivilized ? pic.twitter.com/a4v8R7UlBl — Oppressor (@TyrantOppressor) March 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
देवास में बारात के साथ चला ‘कूलर जुगाड़’, गर्मी से बचने के अनोखे इंतजाम ने जीता इंटरनेट
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
PSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
बच्चे को खिड़की से पेशाब कराने का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ट्रेन की सीट के पास खड़ी है और एक-एक करके दो बच्चों को खिड़की के पास खड़ा कर देती है। इसके बाद वह उन्हें खिड़की के बाहर पेशाब करने के लिए कहती नजर आती है।
कई लोगों का कहना है कि अगर ट्रेन का एक शौचालय गंदा भी हो, तो यात्री दूसरे बाथरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस मामले में महिला ने ऐसा करने की बजाय खिड़की का ही इस्तेमाल कर लिया, जिसे देखकर अन्य यात्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बेहद गलत व्यवहार बताया है।
ये खबर भी पढ़ें : मॉल में बेटे का मॉडलिंग पोस्टर देख भावुक हुए माता-पिता, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
लोगों ने महिला के व्यवहार पर जताई आपत्ती
इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सार्वजनिक स्थानों पर सफाई और दूसरों के सम्मान के खिलाफ है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि कई ट्रेनों में शौचालयों की हालत खराब होती है, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यह वीडियो एक्स (X) पर @TyrantOppressor नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया था, जिसे करीब ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही हजारों लोगों ने इसे लाइक किया और सैकड़ों कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी।
