
वायरल वीडियो
Viral Video: फरवरी का महीना लोगों के लिए बहुत ही खास जिसे प्यार का महीना भी कहा जाता है। वैलेंटाइन वीक प्रेमी जोड़ों के लिए यह बहुत ही खास होता है। इस वीक को हर कपल खास बनाने के लिए रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे आदि मनाते हैं। ऐसे में वैलेंटाइन वीक से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक कपल का वीडियो नेटिजन्स को बेहतर पसंद आ रहा है। वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को खुश करने का यह तरीका काफी लोगों को अच्छा लगा।
यूं तो वैलेंटाइन वीक पर कपल एक दूसरे को खुश करने में लगे रहते हैं। स्पेशल फील कराने के लिए अलग-अलग चीजों को ट्राई करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक किस्सा सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति को खास महसूस करवाने के लिए किचन में कारीगरी दिखाई है। दरअसल महिला ने अपने पति को खुश करने के लिए खास पराठा बनाया है और यह तरीका इंटरनेट की दुनिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस तरह का यूनिक आईडिया लोगों का दिल जीत रहा है।
इस तरह की अन्य वायरल खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह महिला ने अपने पति के लिए स्पेशल पराठा बनाया है क्योंकि वह उसे सरप्राइज देना चाहती थी। महिला अपनी क्रिएटिविटी को देखकर काफी हंसती है। इस क्लिप को देखने के बाद ज्यादातर लोग इसे शुद्ध देसी रोमांस बता रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @yashvant1123 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं लोगों की प्रतिक्रियाएं भी गजब की है। एक यूजर ने लिखा कि आप साथ रहे और दोनों एक दूसरे को इसी तरीके से सरप्राइज करते रहे जीवन ऐसा ही चलता रहे। वहीं दूसरे ने लिखा कि सच कहूं ये सरप्राइज काफी ज्यादा अच्छा है। इसमें कम खर्चों में पति खुश भी हो जाएगी। अन्य यूजर ने कहा महिला ने अपनी क्रिएटिविटी से बढ़िया काम किया है।






