10 करोड़ कमाने वाले NRI भी क्यों नहीं लौटते भारत? इमिग्रेशन एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
Return to India Debate : कनाडा में रहने वाले इमिग्रेशन एक्सपर्ट सुजीत दहिया ने बताया कि हाई इनकम वाले NRI भी सिर्फ पैसों के लिए भारत नहीं लौटते। बेहतर लाइफस्टाइल उनके फैसले की बड़ी वजह होती है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
NRI Lifestyle : कनाडा में रहने वाले इमिग्रेशन एक्सपर्ट Sujeet Dahiya का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कई हाई इनकम वाले भारतीय, जिनकी सालाना कमाई 10 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा होती है, वे भी भारत लौटने के बजाय विदेश में ही बसना पसंद करते हैं।
उनके मुताबिक यह फैसला केवल पैसों से जुड़ा नहीं होता, बल्कि बेहतर जीवनशैली, सुरक्षा और स्थिरता जैसे कई पहलुओं पर आधारित होता है। वीडियो सामने आने के बाद इस मुद्दे पर नई बहस शुरू हो गई है।
भारत लौटने के बजाय विदेश में ही बसना पसंद
सुजीत दहिया का कहना है कि विदेशों में साफ-सुथरा वातावरण, सुरक्षित मोहल्ले और मजबूत सार्वजनिक सुविधाएं लोगों को आकर्षित करती हैं। कई परिवार अपने बच्चों के लिए ऐसी शिक्षा चाहते हैं, जहां सिर्फ अंकों पर नहीं बल्कि कौशल विकास पर ध्यान दिया जाए।
इसके अलावा बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस भी एक बड़ी वजह है। उनका मानना है कि प्रदूषण रहित माहौल और व्यवस्थित जीवनशैली लंबे समय में परिवार को ज्यादा सुकून देती है। यही कारण है कि कई संपन्न NRI भी भारत लौटने का फैसला नहीं लेते।
ये खबर भी पढ़ें : सीट बेल्ट की जगह पतलून की बेल्ट! चालान से बचने का जुगाड़ देख दंग रह गए लोग
परिवार के लिए बेहतर भविष्य और सुरक्षित जीवन
दहिया के अनुसार, विदेशों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं अक्सर मुफ्त या सब्सिडी वाली होती हैं, जिससे परिवारों को भविष्य की चिंता कम रहती है। कई देशों में नियम स्पष्ट और पारदर्शी होते हैं, जो सभी पर समान रूप से लागू होते हैं।
कम भ्रष्टाचार और मजबूत सिस्टम लोगों को स्थिरता का भरोसा देता है। साथ ही मजबूत पासपोर्ट, वीजा-फ्री यात्रा और वैश्विक अवसर भी आकर्षण का कारण बनते हैं। उनका कहना है कि यह फैसला भारत को छोड़ने का नहीं, बल्कि अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य और सुरक्षित जीवन चुनने का होता है।
