वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Viral Classroom Video : पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा स्थित HM Education Centre में छात्रों ने अपने क्लास टीचर को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। Humanities बैच 2024–26 के छात्रों ने अपने फेयरवेल को खास बनाने के लिए क्लासरूम में नकली लड़ाई का ड्रामा रचा।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में शुरुआत में क्लास के अंदर हंगामा दिखाई देता है। कुछ छात्र आपस में उलझे हुए नजर आते हैं, जिससे ऐसा लगता है कि सच में झगड़ा हो रहा है। वीडियो में लिखा आता है कि “Sir was actually tensed and shocked.”
जैसे ही शिक्षक को इस हंगामे की खबर मिलती है, वह जल्दी से क्लास में पहुंचते हैं और ऊंची आवाज में “Silence” कहते हैं। वह छात्रों के बीच जाकर मामला शांत कराने की कोशिश करते हैं। तभी अचानक एक छात्र उन्हें गिफ्ट से भरा डिब्बा थमा देता है।
पूरा क्लास तालियों और हंसी से गूंज उठता है। तब टीचर को समझ आता है कि यह सब एक फेयरवेल सरप्राइज था। इसके बाद केक काटा जाता है और सभी मिलकर जश्न मनाते हैं। शिक्षक भावुक हो जाते हैं और कहते हैं कि अगर उन्होंने कभी डांटा हो तो बच्चे उसे दिल पर न लें।
इस वीडियो के कैप्शन में छात्रों ने लिखा कि स्कूल सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि यादों और रिश्तों का घर होता है। उन्होंने अपने क्लास टीचर का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने उन्हें जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और जीवन के सबक सिखाए।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और हजारों लोग इस पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि शिक्षक और छात्रों का रिश्ता जीवनभर याद रहता है।