मुंबई लोकल में दिखे ‘जायंट’ टिकट कलेक्टर, हाइट देख यात्रियों ने कहा- टिकट भी करे सैल्यूट

Tall Ticket Collector : मुंबई लोकल में टिकट चेक करते एक बेहद लंबे कद के टिकट कलेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे अविनाश मोहिते ने शेयर किया।
A tall ticket collector in Mumbai local train has gone viral on social media for his striking height.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai Local Train : मुंबई लोकल को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है, जहां रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। भीड़, भागदौड़ और टाइम की पाबंदी के बीच शायद ही कोई किसी को नोटिस करता हो।

लेकिन हाल ही में एक टिकट कलेक्टर ने अपनी लंबाई की वजह से सबका ध्यान खींच लिया। अविनाश मोहिते नाम के यूजर ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

टिकट कलेक्टर की हाइट देख लोग हैरान

वीडियो में टिकट कलेक्टर को ट्रेन के अंदर टिकट चेक करते देखा जा सकता है। उनकी हाइट इतनी ज्यादा है कि उनका सिर मानो ट्रेन की छत से टकरा रहा हो। इसी वजह से वह बहुत संभलकर और झुककर चलते नजर आते हैं।

जैसे ही वह एक कोच से दूसरे कोच में जाते हैं, उनकी लंबाई उन्हें भीड़ में भी अलग पहचान दे देती है। वीडियो में साफ दिखता है कि वह अपनी ड्यूटी पूरी गंभीरता से निभा रहे हैं, लेकिन उनकी हाइट ही लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

अविनाश ने इस वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन लिखा- “हाइट इतनी कि टिकट भी खुद सैल्यूट करे।” इस पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उन्हें “डेंजर आदमी” बताया तो किसी ने लिखा कि वह रोज सुबह 9:14 की कल्याण एसी ट्रेन में दिखते हैं।

एक यूजर ने मजाक में कहा कि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को ये दूर से ही पहचान लेते होंगे। कुल मिलाकर, इस लंबे कद के टिकट कलेक्टर ने अपनी सादगी और व्यक्तित्व से सोशल मीडिया पर अलग ही पहचान बना ली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com