Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादी में हंगामा! दुल्हन की सहेलियों पर दूल्हे के दोस्तों ने किया स्नो स्प्रे, लोगों ने बदतमीजी बताया

Snow Spray Incident शादी के दौरान दुल्हन की सहेलियों पर स्नो स्प्रे बरसाने का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Dec 16, 2025 | 10:33 AM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wedding Viral Video : शादी में दूल्हे के दोस्तों और दुल्हन की सहेलियों के बीच नोकझोंक आम बात है। कहीं जूता चुराई की रस्म होती है तो कहीं मोलभाव चलता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन सबसे बिल्कुल अलग है। इस वीडियो में शादी का माहौल अचानक होली जैसा बन जाता है।

हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इंस्टाग्राम यूजर्स की फीड में यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और नाराज भी।

4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वीडियो देखा

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की तीन सहेलियां लड़कों के बीच खड़ी हैं। सभी अच्छे से तैयार हैं, लेकिन तभी दूल्हे के दोस्त स्नो स्प्रे से उन पर हमला कर देते हैं। देखते ही देखते लड़कियां सफेद बर्फ जैसी परत में ढक जाती हैं और उनका मेकअप खराब हो जाता है।

एक लड़की गुस्से में लड़कों की ओर बढ़ती भी दिखती है, लेकिन अगले ही पल बाराती इतनी ज्यादा स्नो स्प्रे बरसा देते हैं कि तीनों पूरी तरह सफेद नजर आने लगती हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में क्रिकेट कमेंट्री वाला म्यूजिक लगा है, जिसकी वजह से उनकी आवाज सुनाई नहीं देती, लेकिन चेहरे के हाव-भाव से गुस्सा साफ झलकता है।

ये खबर भी पढ़ें : A सर्टिफिकेट फिल्म ‘धुरंधर’ बच्चों के साथ देखने पहुंचे पैरेंट्स, बीच शो रोका गया; वीडियो वायरल

लोगों ने इस हरकत को गलत बताया

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @irfan नाम के अकाउंट से 14 दिसंबर को पोस्ट किया गया था, जिसे अब तक करीब 4.38 करोड़ व्यूज, 9 लाख से ज्यादा लाइक्स और 13 हजार से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं।

किसी ने पूछा, “ये शादी है या होली?” तो किसी ने लिखा, “फेरे हुए या FIR हुई?” वहीं कुछ लोगों ने इस हरकत को गलत बताते हुए कहा कि शादी जैसे मौके पर ऐसी बदतमीजी नहीं होनी चाहिए। कुल मिलाकर यह वीडियो हंसी और बहस, दोनों का कारण बन गया है।

Wedding snow spray bride friends viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2025 | 10:33 AM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.