- Hindi News »
- Delhi »
- Rekha Gupta Embarrasses India Aqi Chant Heard In Front Of Messi Delhi Video
रेखा गुप्ता ने कराई देश की फजीहत! मेसी के सामने गूंजा AQI…AQI का नारा, शर्मसार कर देगा ये VIDEO
Rekha Gupta Messi VIDEO: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और ICC चेयरमैन जय शाह ने इवेंट में खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया। लेकिन तभी यहां कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
- Written By: अभिषेक सिंह

वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया)
Lionel Messi in Delhi: अर्जेंटीना के फुटबॉल लेजेंड लियोनेल मेसी सोमवार को अपने भारत दौरे के आखिर में दिल्ली पहुंचे। अरुण जेटली स्टेडियम में एक खास इवेंट हुआ। जहां मेसी के साथ दो और स्टार फुटबॉलर, रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज भी थे। खिलाड़ियों को देखने के लिए हजारों फैंस स्टेडियम में जमा हो गए।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और ICC चेयरमैन जय शाह ने इवेंट में खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर इस मौके को “दिल्ली में मेसी मोमेंट” बताया। लेकिन उनके पहुंचते ही यहां कुछ ऐसा हुआ जो वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साथ ही ‘आप’ को रेखा गुप्ता पर हमला बोलने का मौका दे दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
AAP ने यही वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप लगाया। वीडियो में अरुण जेटली स्टेडियम में लियोनल मेसी को देखने पहुंची फैंस की भीड़ रेखा गुप्ता के मंच पर आते ही ‘AQI… AQI…’ के नारे लागना शुरू कर देती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Mother’s Day 2026: सोशल मीडिया में छाया इन नेताओं का पोस्ट, मां को बताया पहला गुरु, किसने क्या कहा?
हमीरपुर नाव हादसा: यमुना में नाव डूबने से मचा कोहराम, महिला-बच्चों समेत 6 लापता, तलाश अभियान में जुटी SDRF टीम
इल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
1 लाख में मैं भी ट्रोल करवा सकता हूँ, ट्रोलर्स पर भड़के बच्चू कडू, कैमरे के सामने खोया आपा, दे डालीं गालियां
दिल्ली में मेसी के इवेंट में सुनें कितने क्रिएटिव नारे लगे pic.twitter.com/blWo5EBokH — Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) December 15, 2025
‘रेखा गुप्ता ने करवाई देश की फजीहत’
फैंस का यह वीडियो शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिर दुनिया के सामने दिल्ली और देश की फजीहत करवाई है। आगे लिखा कि CM रेखा गुप्ता जैसे ही दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी से मिलने मंच पर पहुंची तो दिल्ली वालों ने ‘AQI! AQI!’ का नारा लगा दिया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिर करवाई दुनिया के सामने दिल्ली और देश की फ़ज़ीहत— CM रेखा गुप्ता जैसे ही दुनिया के महान Football खिलाड़ी Lionel Messi से मिलने मंच पर पहुँची, दिल्ली वालों ने नारा लगा दिया— AQI! AQI! pic.twitter.com/t2rJGBOp8E — AAP (@AamAadmiParty) December 15, 2025
सौरभ भारद्वाज ने भी बोला हमला
‘आप’ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने लिखा, ‘International Shame अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती! रेखा गुप्ता को देखते ही स्टेडियम में प्रदूषण से परेशान दिल्ली के लोग चीखे- AQI AQI AQI, पोस्ट में आगे लिखा कि जैसे ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं, मैसी के लिए जमा भीड़ “AQI..AQI..” चिल्लाने लगी।’
International Shame
अंतरराष्ट्रीय बेइज़्ज़ती 🙈 रेखा गुप्ता को देखते ही स्टेडियम में प्रदूषण से परेशान दिल्ली के लोग चीखे- AQI AQI AQI Crowd for Messi shouts “AQI..AQI..” as soon as Delhi CM Rekha Gupta arrives pic.twitter.com/oUyc0yeTAJ — Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) December 15, 2025
दूसरी तरफ इसी इवेंट की कुछ तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए सीएम गुप्ता ने लिखा, “दिल्ली में मेसी मोमेंट! अरुण जेटली स्टेडियम में लेजेंड्स लियोनेल मेस्सी, लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल का स्वागत किया।”
Messi Moment in Delhi! ⚽ Welcomed the legends Lionel Messi, Luis Suárez and Rodrigo De Paul at the Arun Jaitley Stadium.#MessiInDelhi pic.twitter.com/7FEC1LBfGv — Rekha Gupta (@gupta_rekha) December 15, 2025
जय शाह ने दिया T20 वर्ल्ड कप का न्योता
अरुण जेटली स्टेडियम में खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे ICC चेयरमैन जय शाह ने तीनों स्टार फुटबॉलरों को इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सियां दीं। इन जर्सियों पर उनके पसंदीदा नंबर लिखे थे। मेसी को नंबर 10 वाली जर्सी मिली, तो सुआरेज को 9 और डी पॉल को नंबर 7 वाली जर्सी दी गई। जय शाह ने मेसी को एक ऑटोग्राफ वाला क्रिकेट बैट भी दिया और उन्हें आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए इनवाइट किया।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने मंच पर खींच दिया महिला डॉक्टर का हिजाब, VIDEO ने मचा दिया बवाल
आपको बता दें कि मेसी का GOAT इंडिया टूर 2025 कोलकाता से शुरू हुआ, इसके बाद उन्होंने हैदराबाद और मुंबई का दौरा किया और नई दिल्ली में यह टूर खत्म हुआ। इस पूरे टूर में उनके साथ इंटर मियामी FC के उनके टीममेट लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल साथ रहे।
Rekha gupta embarrasses india aqi chant heard in front of messi delhi video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
असम में हिमंता 2.0 का आगाज; मोदी-शाह की मौजूदगी में रचा इतिहास, जानें कौन हैं वो 4 मंत्री जिन्होंने ली शपथ
May 12, 2026 | 01:31 PMभारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से करें इन 10 खूबसूरत देशों की सैर, नहीं कटेगा आपका चालान!
May 12, 2026 | 01:30 PMTeacher Eligibility News: MP शिक्षक पात्रता विवाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 1.5 लाख शिक्षकों का भविष्य होगा तय
May 12, 2026 | 01:25 PMतैयार था 100 गाड़ियों का काफिल, लेकिन खबर दिखाए जाने के बाद ई-रिक्शा से भाजपा ऑफिस पहुंचे जादौन
May 12, 2026 | 01:25 PMCannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
May 12, 2026 | 01:24 PMअकोला: लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद, मार्च से रुकी 3 महीनों की किस्तें एक साथ मिलेंगी
May 12, 2026 | 01:21 PMनागपुर टाउन हॉल निर्माण का निरीक्षण, संजय महाकालकर ने काम में गुणवत्ता और तेजी लाने के दिए निर्देश
May 12, 2026 | 01:17 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














