शादी की खुशियों में मातम, जश्न के दौरान बालकनी गिरी, दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग नीचे गिरे; वीडियो वायरल
Wedding Viral Video : शादी के जश्न के दौरान बालकनी गिरने का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग अचानक नीचे गिरते नजर आते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Balcony Collapse : शादी का दिन हर किसी के जीवन का सबसे खास और खुशियों से भरा पल माना जाता है। परिवार, दोस्त और रिश्तेदार मिलकर इस नए सफर की शुरुआत का जश्न मनाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस खुशी को पल भर में डर और अफरा-तफरी में बदलते हुए दिखाता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन और मेहमान एक इमारत की बालकनी में खड़े होकर नीचे मौजूद लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। माहौल पूरी तरह उत्साह और तालियों से भरा हुआ है, लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
Balcony Accident A balcony collapsed while people were celebrating on it at a wedding in Italy. Why do they all stop for a moment and wait for the collapse? pic.twitter.com/TlW2kjlgTZ — Greennaturetr (@Greennaturetr) January 31, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच तीखी बहस, वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल
22 साल के पोते ने पूरा किया 84 साल की दादी का सपना, पहली बार फ्लाइट में बैठकर छलक पड़ी खुशी
शादी का जश्न खौफनाक हादसे में बदला
वीडियो में साफ नजर आता है कि बालकनी का अगला हिस्सा अचानक कमजोर पड़ जाता है और कुछ ही सेकंड में पूरी बालकनी भरभराकर नीचे गिर जाती है। दूल्हा-दुल्हन समेत वहां खड़े सभी लोगों का संतुलन बिगड़ जाता है और वे जमीन पर गिरते दिखाई देते हैं।
हादसा इतना तेजी से होता है कि किसी को संभलने या प्रतिक्रिया देने का मौका तक नहीं मिलता। शादी की खुशी का यह दृश्य अचानक एक खौफनाक हादसे में बदल जाता है। बताया जा रहा है कि यह घटना इटली की है और वीडियो किसी प्रत्यक्षदर्शी ने रिकॉर्ड किया था।
ये खबर भी पढ़ें : Budget 2026 पर फिर छाया मिडिल क्लास, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़; देखें मजेदार MEMES
कुछ यूजर्स ने दावा किया वीडियो AI जनरेटेड
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Greennaturetr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। वीडियो के सामने आते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी तेज़ी से आने लगीं। कई लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताया और कहा कि शादी या किसी भी कार्यक्रम में बालकनी या छत पर जरूरत से ज्यादा लोगों का इकट्ठा होना बेहद खतरनाक हो सकता है।
वहीं कुछ यूजर्स ने दावा किया कि यह वीडियो एआई जनरेटेड है और लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया गया है। हालांकि वीडियो की सच्चाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह वायरल क्लिप एक बार फिर सवाल उठाती है कि जश्न मनाते वक्त सुरक्षा को नजरअंदाज करना कितना जानलेवा साबित हो सकता है।
