वायरल वीडियो: गलत दिशा में आ रही बाइक बनी मौत की वजह, पीछे से बस ने रौंदा बाइक सवार
Road Accident Video : गलत दिशा में आ रही बाइक को रास्ता देने की कोशिश में एक युवक की जान चली गई, दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Dangerous Road Mistake : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो जाती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक बाइक सवार सामान्य रफ्तार में आगे बढ़ रहा होता है।
इसी दौरान सामने से एक दूसरी बाइक गलत दिशा में आती नजर आती है। सामने टक्कर से बचने के लिए बाइक सवार गति धीमी कर लेता है और रास्ता देने की कोशिश करता है, लेकिन यही उसकी आखिरी कोशिश साबित होती है।
A biker lost his life while trying to give way to another biker coming on the wrong side, and was crushed by a bus in the process. Driving on the wrong side doesn’t just risk your life, it endangers everyone on the road. pic.twitter.com/Zr2J6UjNPf — Manas Muduli (@manas_muduli) February 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
स्वीडिश युवक ने ‘चुनरी चुनरी’ पर किया जबरदस्त डांस, सलमान खान फैंस बोले- दिल जीत लिया
6000 किलोमीटर दूर जापान पहुंचा भारतीय युवक, दिखाया नोबिता के घर जैसा इलाका, डोरेमोन फैंस हुए भावुक
दिल्ली की सड़क पर चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो देख भड़के लोग
इकलौती बहन को भाइयों ने दिया 50 लाख का घर, सरप्राइज देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी बहन
पीछे से आई बस ने रौंद दिया बाइक सवार
वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बाइक सवार आगे की बाइक को रास्ता देता है, उसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बस उसे टक्कर मार देती है। बस की रफ्तार इतनी तेज होती है कि बाइक सवार को संभलने तक का मौका नहीं मिलता और वह सीधे बस की चपेट में आ जाता है।
हादसा इतना भयानक होता है कि मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है और कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। वीडियो देखने वाले लोग इस हादसे को देखकर स्तब्ध रह जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : वायरल वीडियो: बिजली के खंभे से चिपकी बच्ची को शख्स ने बचाया, इंसानियत ने फिर जीता दिल
यूजर्स बोले- गलत दिशा में ड्राइविंग जानलेवा
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई लोगों ने गलत दिशा में वाहन चलाने को इस हादसे की सबसे बड़ी वजह बताया। एक यूजर ने लिखा कि गलत दिशा में ड्राइविंग दूसरों को प्रतिक्रिया करने का समय ही नहीं देती और इसकी कीमत किसी निर्दोष को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि भारत में लोग हमेशा जल्दी में रहते हैं और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं। कुछ यूजर्स ने सड़क की हालत पर भी सवाल उठाए और लिखा कि धूल और रेतीली सड़कें भी ऐसे हादसों को बढ़ावा देती हैं। यह वीडियो एक कड़वी सच्चाई को उजागर करता है कि सड़क पर की गई एक छोटी सी गलती भी किसी की जिंदगी खत्म कर सकती है।
