लाइट वाली माला पहनकर दूल्हा बना वायरल, वजह जानकर लोग बोले- ये तो पुराना ट्रेंड है!
Groom Light Garland Viral Video : शादी में दूल्हे की लाइट वाली माला वाला वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इसे मजाक समझ रहे हैं, लेकिन इसके पीछे एक पुरानी परंपरा और मजबूरी की कहानी छिपी है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Light Mala Village Wedding : शादियों में दूल्हे का पारंपरिक लुक अक्सर एक जैसा ही देखने को मिलता है- शेरवानी, सेहरा और फूलों की माला। लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में दूल्हा गले में चमचमाती लाइटों वाली माला पहने नजर आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। कई यूजर्स इसे देखकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ इसे अनोखा और अलग स्टाइल बता रहे हैं।
लगता है दुल्हे राजा की पोस्टिंग बिजली विभाग में है 😂😂 pic.twitter.com/bUEX7zWJw8 — Hemlata Meena (@hemlatajk) March 15, 2026
दुल्हे ने गले में पहनी चमचमाती लाइटों वाली माला
वीडियो में दूल्हे की शेरवानी पर ‘गोविंद वेड्स कमला’ लिखा दिखाई देता है, जिससे उनके नाम का पता चलता है। बैकग्राउंड में बज रहा लोकगीत यह इशारा करता है कि यह शादी उत्तर भारत के किसी गांव की हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
मुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
गांव की शादियों का अपना अलग ही आकर्षण होता है, जहां सादगी और परंपरा का खास मेल देखने को मिलता है। हालांकि, शहरों की तरह यहां बड़े-बड़े इंतजाम नहीं होते, लेकिन माहौल बेहद खास और दिल से जुड़ा होता है।
ये खबर भी पढ़ें : पहले पिस्टल में लोड की मैगजीन…फिर सीने से सटाकर चला दी गोली, दिल्ली से सामने आया मौत का लाइव VIDEO
लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
दरअसल, दूल्हे की लाइट वाली माला के पीछे एक पुरानी परंपरा और जरूरत छिपी है। पहले के समय में कई गांवों में बिजली की सुविधा नहीं होती थी और जनरेटर भी आसानी से उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में शादी के दौरान दूल्हे को खास दिखाने और रोशनी में बनाए रखने के लिए उसे लाइटों से सजाया जाता था।
यह उस दौर में फैशन और मजबूरी दोनों का हिस्सा था। सोशल मीडिया के दौर में आज भले ही यह ट्रेंड कम हो गया हो, लेकिन कहीं-कहीं अब भी इसकी झलक देखने को मिल जाती है। यही वजह है कि वायरल वीडियो को देखकर कुछ लोग नॉस्टैल्जिक हो रहे हैं, जबकि कुछ इसे मजाक के रूप में ले रहे हैं।
