अजगर और मगरमच्छ में छिड़ गई जंग, वायरल वीडियो देखकर आप रह जाएंगे दंग
एक कहावत है कि जल में रहकर मगर से बैर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि मगरमच्छ जलीय जीवों में सबसे खतरनाक माना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर मगरमच्छ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो जल का नहीं बाहर का है। इसमे अजगर और मगर की लड़ाई हो रही है।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो से लिए गए स्नैप्शॉट्स
नवभारत डेस्क: एक कहावत है कि जल में रहकर मगर से बैर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि मगरमच्छ जलीय जीवों में सबसे खतरनाक माना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर मगरमच्छ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो जल का नहीं बाहर का है। फिर भी इस वीडियो को देखकर होश फाख्ता हो जाएंगे।
दरअसल, इस वीडियो में मगरमच्छ और अजगर के बीच महाभारत चल रही है, जिसने सोशल मीडिया पर सबके होश उड़ा दिए हैं। आइए आपको इस पूरे वाकये से वाकिफ कराते हैं। सोशल मीडिया पर मगरमच्छ और अजगर के बीच लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:- आउट होते ही पागल हुआ ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, फर्श पर दे मारा बैट और हेलमेट, देखिए हंगामे का हाई वोल्टेज वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
DU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
बिजनौर में बाइक से 1 लाख रुपये लेकर भागा कुत्ता! CCTV वीडियो देख लोग रह गए हैरान
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल: अस्पताल से डॉक्टर और कर्मचारी गायब, फर्श पर लेटने को मजबूर गर्भवती महिला
कन्फर्म टिकट के बाद भी यात्री की लगाई ‘Absent’, TTE और यात्री के बीच हुई जमकर बहस; वीडियो वायरल
इसमें दोनों एक दूसरे से इस तरह उलझे नजर आ रहे हैं कि वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, मगरमच्छ ने अजगर को अपने दांतों में जकड़ रखा है और बार-बार उसे मात दे रहा है। मगरमच्छ की पकड़ में बुरी तरह फंसने के बाद भी अजगर हार मानता नहीं दिख रहा। वह धीरे-धीरे बार-बार अपनी चाल चलता है और मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश करता है। हालांकि, मगरमच्छ उसे जोरदार झटका देकर हरा देता है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं।
Why is no one talking about the fact that they have a Crocodile and a Python fighting in their backyard 😳😳 pic.twitter.com/Vbrj4QhE59 — Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) September 18, 2024
23.2 मिलियन व्यूज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के हैंडल से 18 सितंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 23.2 मिलियन लोग देख चुके हैं और इस संख्या में लगातार तेजी से इजाफा होता जा रहा है। वीडियो पर 92 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो को 13 हजार लोगों ने बुकमार्क किया है तो 9 हजार 8 सौ लोगों ने रिपोस्ट भी किया है।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
मगरमच्छ और अजगर के बीच लड़ाई वाले इस वीडियो पर अब तक 1 हजार 6 रिएक्शन्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शायद ही दोनों में से कोई बचता.।दूसरे यूजर ने लिखा कि इस लड़ाई में मगरमच्छ भारी लग रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि अगर ये महाभारत मेरे घर के पिछवाड़े में होती तो मैं तुरंत घर बेचकर दूसरी जगह शिफ्ट हो जाता।
यह भी पढ़ें:- गाजियाबाद के स्कूल की मैडम के पढ़ाने का तरीका हुआ वायरल, वीडियो देखकर आप भी बोल उठेंगे वाह!
