घर के बाथरूम में एक साथ रेंगते दिखे 35 सांप, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
असम के नामगांव जिले के एक घर के टॉयलेट से एक साथ 35 सांप निकलने लगे। सांपों को टॉयलेट में रेंगते देखकर घरवाले खौफ में आ गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
- Written By: अंजू वशिष्ठ
टॉयलेट में से एक साथ 35 सांप निकले। (सौजन्य- ANI )
नागांव: अगर हम एक सांप देख ले तो डर के कारण दूर भाग खड़े होते हैं, तो सोचिए अगर एक साथ 35 सांप आपके सामने निकलने लगे तो क्या होगा। ऐसा ही चौंका देने वाला किस्सा असम के नागांव जिले में हुआ। एक घर के टॉयलेट में करीब 35 सांप रेंगते हुए पाए गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
नागांव जिले के कलियाबोर में एक घर के नए टॉयलेट से एक के बाद एक करके 35 सांप बाहर निकले। सांपों के इतने बड़े खानदान को टॉयलेट से निकलते देख घरवालों के होश उड़ गए। घर के मालिक ने आनन-फानन में स्नेक कैचर को बुलाया। स्नेक कैचर संजीब डेका को 35 सांप मिले। डेका ने इन सांपों को एक टब में रेस्क्यू किया। इतने सारे सांपों को एक घर से निकला देखकर आसपास के लोग भी चौंक गए।
सम्बंधित ख़बरें
Kiran Powar बने असम टीम के नए मुख्य कोच, रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र से संभालेंगे जिम्मेदारी
पवन खेड़ा ने खटखटाया गुवाहाटी हाईकोर्ट का दरवाजा, असम पुलिस की FIR ने बढ़ाई मुश्किलें; जानें पूरा मामला
SBI ATM के बाहर घोड़े का ‘हंगामा’, दरवाजा तोड़ने की कोशिश का वीडियो वायरल
लाठी-डंडों से लैस भीड़ का वन कार्यालय पर हमला, असम में भूटान सीमा के पास बवाल; एक वनकर्मी घायल
समाचार एजेंसी एएनआई ने शख्स के घर से सांपों को इकट्ठा करने का एक वीडियो शेयर किया है। पोस्ट में जानकारी दी गई है कि, “असम के नागांव जिले के कालियाबोर इलाके में एक घर में लगभग 35 सांप पाए गए। सांपों को संजीब डेका ने बरामद किया जो एक पशु प्रेमी हैं। ”
संजीब डेका ने एएनआई से कहा, “घर के मालिक ने मुझे सांपों की मौजूदगी के बारे में सूचित किया और मैं मौके पर पहुंचा। मैंने देखा कि कई सांप उस जगह पर रेंग रहे थे। मैंने एक नए घर के शौचालय से लगभग 35 सांपों को रेंगते हुए बरामद किया। ” बाद में मैंने सांपों को जोईसागर दलानी इलाके में छोड़ दिया। “
