SBI ATM के बाहर घोड़े का ‘हंगामा’, दरवाजा तोड़ने की कोशिश का वीडियो वायरल
Horse ATM Viral Video : झांसी में SBI ATM के बाहर एक घोड़े के हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
SBI ATM Incident : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद अनोखा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा बैंक के एटीएम तक पहुंचकर हंगामा करता नजर आ रहा है। यह घटना झांसी की बताई जा रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़ा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम के बाहर खड़ा है और दरवाजे को जोर-जोर से धक्का मार रहा है, मानो वह अंदर घुसना चाहता हो। इस अजीब हरकत को देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।
#Jhansi में घोड़े ने #ATM पर क्यों किया हंगामा? pic.twitter.com/WNTNLPKN4P — Sambhava (@isambhava) April 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
SBI के एटीएम में घोड़े ने घुसने की कोशीश की
बताया जा रहा है कि गेट नहीं खुलने पर घोड़ा काफी देर तक वहीं हंगामा करता रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार वह इलाके में इधर-उधर दौड़ता भी रहा, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालांकि, मौके पर मौजूद एक युवक ने समझदारी दिखाते हुए एटीएम का शटर गिरा दिया, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचाव हो गया। जांच में यह भी सामने आया कि घोड़ा किसी स्थानीय व्यक्ति का था, जो रात के समय खुला घूम रहा था और इसी दौरान यह घटना सामने आई।
ये खबर भी पढ़ें : Metro Fight Viral Video: एस्केलेटर पर लड़कियों की भिड़ंत, वीडियो देख लोग बोले- ‘WWE लाइव चल रहा है’
यूजर्स ने मजाक में लिखा- लगता है घोड़े का भी बैंक अकाउंट है
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “लगता है घोड़े का भी बैंक अकाउंट है।” वहीं दूसरे ने कहा, “कैश खत्म हो गया होगा, इसलिए खुद ही निकालने पहुंच गया।”
किसी ने इसे ‘ATM का असली हॉर्स पावर’ बताया तो किसी ने कहा, “आज तो पैसे निकाल कर ही जाऊंगा।” सोशल मीडिया पर ऐसे मजेदार कमेंट्स के चलते यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है।
