फील्मी सीन बना हकीकत: UP में अचानक पेड़ से बरसने लगे पैसे, लूटने के लिए दौड़ पड़े लोग, देखें VIDEO

Viral News: उत्तर प्रदेश से एक मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां अचानक एक पेड़ से पैसों की बारिश होने लगी, जिसे लूटने के लिए लोग दौड़ पड़े।
फील्मी सीन बना हकीकत: UP में अचानक पेड़ से बरसने लगे पैसे, लूटने के लिए दौड़ पड़े लोग, देखें VIDEO
कॉन्सेप्ट इमेज
Updated on

Viral News Of Uttar Pradesh: सोचिए, आप कही जा रहे हो और अचानक आसमान से पैसे बरसने लगें तो कैसा नजारा होगा? उत्तर प्रदेश में ऐसा ही एक पल हकीकत बन गया, जब लोगों ने देखा कि पेड़ से नोटों की बारिश हो रही है। देखते ही देखते वहां लोगों भीड़ जुट गई और हर कोई खुशी के पागल होकर नोट समेटने में लग गया।

लेकिन पैसों की यह बारिश हुई कैसे? और अचानक पेड़ से पैसे केसे बरसने लगे। पैसों की यह बारिश अपने आप नहीं, बल्कि यह मेहरबानी तो बंदरों की थी। दरअसल, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बंदरों के झुंड़ने पेड़ से पैसे बरसाने लगे, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। यह पैसे एक दुकानदार के थे, जिसकी दुकान से पैसे लूटकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया और पेड़ पर बैठकर पैसों की बारिश करने लगा। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दुकानदार का बैग लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर

यह पूरा मामला हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के थाना चौराहा के पास मराठीपुर का है। यहां के रहने वाले बाल गोपाल फुटपाथ में पूजा-पाठ सामग्री की दुकान लगाते हैं। रोज की तरह वह दुकान लगाकर बैठे थे। तभी उनके दुकान पर एक बंदरों का झुंड आ गया और एक बंदर दुकानदार का पैसों से भरा बैग लेकर पेड़ पर चढ़ गया, जिसमें 10 हजार 800 रुपये रखे थे। जिसके बाद बंदरों ने दुकानदार के पैसों के पेड़ से नीचे फेंकने लगे। पेड़ से पैसे गिरता देख हर कोई हैरान रह गया और लूटने वालों की भीड़ जमा हो गई।

बंदरों ने की पैसों की बारिश

पेड़ से पैसों की बारिश होता देखाना किसा सपने का सच होने जैसा लग रहा था। जिसके फायदा वहां मौजूद लोगों ने उठाना शुरू कर दिया। जैसे ही पैसे बरसने लगे लोगों ने आव देखा न ताव पैसे लूटने में जुट गए। जिसके हाथ जितना लगा वे उतना पैसा उठाकर ले गया। कुछ लोग पैसा लूट रहे थे, तो कुछ बंदरों की इस हरकत को वहीं खड़े होकर देख रहे थे। वहीं कुछ लोग पैसे उठाकर दुकानदार को देने लगे, लेकिन इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात शुरू करवाया। लोगों का कहना है कि, करीब एक घंटे तक बंदरों ने पेड़ से पैसों की बारिश की।

मेहनत की कमाई लूटा देख रो पड़ा दुकानदार

बंदरों की इस हरकत से दुकानदार को काफी नुकसान उठाना पड़ा। मेहनत की कमाई को लूटा देख दुकानदार की आंखों से आंसू निकल पड़े। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दुकानदार की मदद भी की, लेकिन ज्यादातर लोग पैसे उठाकर चलते बने। ऐसे में दुकानदार को 11 हजार में से केवल 6 हजार रुपये ही मिल पाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com