18 घंटे लेट हुई वंदे भारत, बिना खाना-पानी बैठे रहे यात्री, स्टाफ पर बदतमीजी और लापरवाही के आरोप

Vande Bharat Delay : वायरल वीडियो में यात्रियों ने आरोप लगाया कि वंदे भारत एक्सप्रेस 18 घंटे लेट हुई और इस दौरान उन्हें खाना-पानी तक नहीं मिला, जिससे ट्रेन में हंगामा हो गया।
Passengers on a Vande Bharat Express claimed the train was delayed over 18 hours without food or water, triggering a viral outcry over railway mismanagement.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Train Delay Video : वंदे भारत एक्सप्रेस को देश की सबसे तेज और समय पर चलने वाली प्रीमियम ट्रेन माना जाता है, लेकिन इस बार यही ट्रेन यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यात्रियों ने दावा किया है कि वाराणसी से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 18 घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची।

यात्रियों के मुताबिक ट्रेन न सिर्फ घंटों लेट हुई, बल्कि इस दौरान उन्हें खाना, पानी और चाय तक नहीं दी गई। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

12 घंटे तक उन्हें कोई खाना नहीं दिया गया

यह घटना 27 दिसंबर की है। ट्रेन को दोपहर 3 बजे रवाना होना था, लेकिन पहले इसे रात 10 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया और फिर यह आधी रात के बाद चली। कोहरे के कारण ट्रेन बार-बार 1-1 घंटे लेट होती रही।

यात्रियों का आरोप है कि पिछले 12 घंटे तक उन्हें कोई खाना नहीं दिया गया, जबकि ट्रेन में बच्चे, बुजुर्ग और दवा लेने वाले मरीज भी मौजूद थे। एसी चेयर कार में बिना वेंटिलेशन और सुविधाओं के बैठना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो गया।

रेलवे से जवाबदेही की मांग

वीडियो में यात्रियों को रेलवे स्टाफ से खाना मांगते और बहस करते देखा जा सकता है। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन में खाने के पैकेट्स मौजूद थे, लेकिन उन्हें छिपाकर रखा गया। जब यात्रियों का गुस्सा बढ़ा और कुछ लोग बेहोश होने लगे, तब जाकर खाना बांटा गया।

यात्रियों का यह भी आरोप है कि कुछ स्टाफ ने उनसे बदतमीजी से बात की और जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोग रेलवे से जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि प्रीमियम किराया देने के बाद ऐसी स्थिति स्वीकार्य नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com