मोबाइल की रोशनी से भगाए हजारों कीड़े, देसी जुगाड़ देखकर लोग बोले- ‘इस भाई को NASA भेजो’
Mobile Light Rain Insects Hack : बरसात के मौसम में रोशनी के आसपास मंडराने वाले कीड़ों से परेशान लोगों के लिए एक देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Viral Jugaad Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ खूब हंसाया भी है। वीडियो में एक शख्स बरसात के मौसम में रोशनी के आसपास जमा होने वाले कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए ऐसा देसी जुगाड़ अपनाता है, जिसे देखकर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
कई यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि इस व्यक्ति की जरूरत भारत में नहीं, बल्कि सीधे NASA में है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।
NASA वाले बहुत जल्द इस भाई को ढूँढने आने वाले हैं! 😂 बरसात के कीड़ों को भगाने का ऐसा अल्ट्रा प्रो मैक्स जुगाड़ आज तक नहीं देखा दिमाग हो तो ऐसा! ये India है यहाँ समस्याओं का हल नहीं सीधा जुगाड़ निकाला जाता है! pic.twitter.com/UBO8sfKFkb — Tanu (@ytanu7028) June 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मोबाइल लेकर छत पर चढ़ा बंदर, फ्रूटी के बदले लौटाया फोन; वायरल वीडियो पर लोग बोले- ‘नो कैश, ओनली जूस’
अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचते ही एयरहोस्टेस ने माथा टेका, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
‘धक्के देकर घर से निकाला’, रोती हुई Urban Company कर्मचारी का वीडियो वायरल, ग्राहक पर लगाए गंभीर आरोप
गुरुग्राम रोड रेज में युवक के चेहरे में घुसा कांच, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
मोबाइल की रोशनी से बरसाती कीड़ों को बाहर निकाला
वीडियो में रात का दृश्य दिखाई देता है, जहां एक दुकान के बाहर लगी तेज रोशनी के आसपास बड़ी संख्या में बरसाती कीड़े मंडरा रहे होते हैं। कीड़ों की वजह से वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। तभी दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति अनोखा तरीका अपनाता है।
वह अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन या टॉर्च की रोशनी ऑन करता है और दुकान की मुख्य लाइट बंद करवा देता है। जैसे ही दुकान की लाइट बंद होती है, अधिकांश कीड़े मोबाइल की रोशनी की ओर आकर्षित होने लगते हैं। इसके बाद वह व्यक्ति धीरे-धीरे मोबाइल को लेकर आगे बढ़ता है और कीड़ों का झुंड भी उसके पीछे-पीछे चलता रहता है।
ये खबर भी पढ़ें : मोबाइल लेकर छत पर चढ़ा बंदर, फ्रूटी के बदले लौटाया फोन; वायरल वीडियो पर लोग बोले- ‘नो कैश, ओनली जूस’
भारतीयों की जुगाड़ तकनीक का कोई मुकाबला नहीं
कुछ देर बाद वह व्यक्ति कीड़ों को दुकान से काफी दूर सड़क किनारे मौजूद स्ट्रीट लाइट के पास ले जाता है। वहां पहुंचकर कीड़े मोबाइल की बजाय स्ट्रीट लाइट के आसपास जमा हो जाते हैं और दुकान पूरी तरह कीड़ों से मुक्त हो जाती है। इस अनोखे जुगाड़ ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।
एक यूजर ने लिखा, “भारतीयों की जुगाड़ तकनीक का कोई मुकाबला नहीं है।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “NASA वाले जल्द ही इस भाई को खोजने आने वाले हैं।” कई लोगों ने इसे सरल लेकिन बेहद प्रभावी तरीका बताया। फिलहाल यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।
