शादी के बाद कम हो गई राधिका मर्चेंट की हाइट? वायरल वीडियो पर यूजर ने क्यों पूछा ये सवाल
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ हुई हैं। इन दोनों की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों की शादी किसी त्यौहार की तरह अंबानी और मर्चेंट फैमिली ने सेलिब्रेट किया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो स्नैपशॉट व राधिका अनंत अंबानी (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ हुई हैं। इन दोनों की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों की शादी किसी त्यौहार की तरह अंबानी और मर्चेंट फैमिली ने सेलिब्रेट किया है। अंबानी परिवार की छोटी बहु राधिका अनंत अंबानी अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद होती रहती हैं।
कुछ समय पहले ही राधिका मर्चेंट ने गणपित का त्यौहार काफी धूमधाम से अंबानी परिवार संग सेलिब्रेट किया। तो वहीं ससुर मुकेश अंबानी, भाभी श्लोका और पति अनंत अंबानी संग लालबाग के राजा के दर्शन करने भी गए थे। जहाँ से उनके कई सारे वीडियोज वायरल हुए थे। जिसका एक वीडियो वायरल भी हुआ था। वहीं अब उनका सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:- इंटरनेट पर शाकाहारी चिकन लेग पीस का वीडियो VIRAL, यकीन नहीं तो खुद ही देख लीजिए
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
मुकेश अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट जिनकी शादी अनंत अंबानी संग 12 जुलाई 2024 में हुई थी। इन दोनों की शादी में देश-दुनिया हर एक जगह के सेलिब्रेटी शामिल हुए थे। इन्होंने अपने शादी का फंक्शन भारत से लेकर दुनिया भर में मनाया था। यही वजह है कि इनकी शादी की चर्चा आज भी लोगों के बीच होती हैं।
व्हाइट कलर के ड्रेस में दिखीं राधिका
आज सोशल मीडिया पर राधिका मर्चेंट का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राधिका अनंत अंबानी किसी रेस्ट्रो में नजर आ रही हैं। राधिका ने व्हाइट कलर का ड्रेस कैरी किया हुआ है। वो वॉल पर बनी हुई डिजाइन को देख रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:- अजगर और मगरमच्छ में छिड़ गई जंग, वायरल वीडियो देखकर आप रह जाएंगे दंग
इस वीडियो को देखने के बाद जहाँ कुछ यूजर्स अंबानी खानदान की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स राधिका मर्चेंट के इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अचानक हाइट कैसे कम हो गई शादी के बाद तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बेचारी मेरी तरह कितना काम कर रही है।
