अमेरिकी महिला भारत को दुपट्टा “इजाद” करने के लिए कहा शुक्रिया, वीडियो हुआ वायरल
Cultural Appreciation : एक अमेरिकी महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दुपट्टे की तारीफ की और भारतीयों को इसके लिए धन्यवाद कहा। वीडियो वायरल हो गया और सांस्कृतिक सराहना पर चर्चा छेड़ दी।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Indian Fashion : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अमेरिकी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीयों को दुपट्टा “इजाद” करने के लिए धन्यवाद देती नजर आ रही है। इंस्टाग्राम यूजर केमी ने यह वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दुपट्टे को अपने स्टाइल का अहम हिस्सा बताते हुए उसकी जमकर तारीफ करती हैं।
वीडियो में वह कहती हैं, “इंडियन पीपल, थैंक यू सो मच। आपने जो दुपट्टा जैसा स्कार्फ बनाया, उसे कंधे या सीने पर डालने का स्टाइल मेरे आउटफिट को दस गुना बेहतर बना देता है।”
भारतीयों को दुपट्टा “इजाद” करने के लिए धन्यवाद
केमी ने अपने फॉलोअर्स से कहा कि वे उनकी प्रोफाइल पर जाकर देख सकते हैं कि उन्होंने कई आउटफिट्स में इस स्टाइल को अपनाया है। उनका उत्साह और भारतीय परिधान के प्रति प्यार लोगों को खूब पसंद आया।
कई यूजर्स ने खुशी जताई कि भारतीय फैशन को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “मुझे गैर-भारतीय लोगों को दुपट्टा पहनते देखना अच्छा लगता है।”
ये खबर भी पढ़ें : मरीन ड्राइव पर लड़कियों की चोरी-छिपे फोटो खींचता शख्स पकड़ा गया, वीडियो वायरल
पारंपरिक परिधान सांस्कृतिक पहचान
कुछ लोगों ने यह भी याद दिलाया कि पारंपरिक परिधान केवल फैशन नहीं बल्कि सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा होते हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह परिधान बेहद खूबसूरत है और इसे सेलिब्रेट किया जाना चाहिए, लेकिन इसके जटिल इतिहास को भी याद रखना जरूरी है।”
इस वीडियो ने सांस्कृतिक सराहना, फैशन के वैश्विक आदान-प्रदान और भारतीय कपड़ों की बढ़ती लोकप्रियता पर चर्चा को जन्म दिया है। यह साफ है कि दुपट्टा अब सिर्फ पारंपरिक परिधान नहीं, बल्कि ग्लोबल स्टाइल स्टेटमेंट बनता जा रहा है।
