Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जापान में साड़ी पहनकर निकली भारतीय महिला, लोगों ने रुक-रुककर ली तस्वीरें; वीडियो जीत रहा दिल

Saree in Japan : जापान की सड़कों पर साड़ी पहनकर घूम रही एक भारतीय महिला के साथ स्थानीय लोगों ने खीचवाईं तस्वीरें। साड़ी की खूबसूरती से प्रभावित होकर महिला संग बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 28, 2026 | 06:36 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Indian woman in Japan : भारतीय संस्कृति और पारंपरिक पहनावे की खूबसूरती एक बार फिर विदेश में लोगों का दिल जीतती नजर आई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जापान की सड़कों पर लाल साड़ी पहनकर घूम रही भारतीय महिला को देखकर स्थानीय लोग काफी प्रभावित दिखाई देते हैं।

कई लोग उन्हें रुककर देखते हैं, कुछ उनके साथ बातचीत करते हैं, जबकि कुछ तस्वीरें भी खिंचवाते हैं। इस खूबसूरत पल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भारतीय संस्कृति की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जापान में साड़ी पहनकर निकली भारतीय महिला

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर wanderfullyflying नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में कंटेंट क्रिएटर काजल जापान की सड़कों पर पारंपरिक लाल साड़ी पहनकर घूमती नजर आती हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया कि उन्हें साड़ी पहनना बेहद पसंद है और जापान में लोगों का प्यार देखकर उनका अनुभव और भी खास बन गया।

वीडियो में कई स्थानीय लोग साड़ी को उत्सुकता से देखते हैं, कुछ उसके बारे में सवाल पूछते हैं और एक महिला उनसे पूछती है कि क्या वे भारत से हैं। इस पर काजल मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं, “हां, मैं इंडिया से हूं।” इसके बाद भी लोग उन्हें प्रशंसा भरी नजरों से देखते रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : 20 लाख की स्कॉर्पियो में भरवाया 6 हजार का डीजल, पैसे दिए बिना फरार हुआ ड्राइवर; CCTV वीडियो वायरल

लोगों ने रुक-रुककर महिला के साथ ली तस्वीरें

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि साड़ी सिर्फ एक पहनावा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। कई लोगों ने लिखा कि भारतीय परंपरा दुनिया के किसी भी कोने में अपनी अलग छाप छोड़ देती है।

वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसे वीडियो अलग-अलग संस्कृतियों के बीच सम्मान और अपनापन बढ़ाने का काम करते हैं। वायरल वीडियो एक बार फिर यह दिखाता है कि भारतीय संस्कृति और साड़ी की खूबसूरती की सराहना दुनिया भर में की जाती है।

Url seo friendly indian woman wears saree on japan streets locals react viral instagram video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 06:36 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.