सोशल मीडिया पर छाया हरियाणवी परिवार की शादी का अनोखा कार्ड, जिसे पढ़कर हर किसी की छूट जाएगी हंसी
सोशल मीडिया पर वैसे तो शादी के कई वीडियो वायरल होते है लेकिन हाल ही में इन एक वेडिंग कार्ड वार्ड हो रहा है जिसे पढ़कर हर कोई हसंने लगता है। यह शादी का कार्ड परिवार ने ठेठ हरियाणवी भाषा में छपवाया।
- Written By: दीपिका पाल
शादी का अनोखा कार्ड वायरल (सौ,सोशल मीडिया)
viral wedding card- इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है इस माहौल में शादी के एक से बढकर एक डिजाइन के न्यौते मेहमानों को भेजे जाते है। टेक्नोलॉजी के साथ अब वीडियो वाला वेडिंग कार्ड भी बनकर आसानी से तैयार हो जाता है। सोशल मीडिया पर वैसे तो शादी के कई वीडियो वायरल होते है लेकिन हाल ही में इन एक वेडिंग कार्ड वार्ड हो रहा है जिसे पढ़कर हर कोई हसंने लगता है। यह शादी का कार्ड परिवार ने ठेठ हरियाणवी भाषा में छपवाया।
शादी के बाद भी वायरल हो रहा है कार्ड
आपको बताते चलें कि, इस शादी के कार्ड को सोनीपत के एक परिवार ने छपवाया था. हालांकि जिस परिवार ने इस कार्ड को छपवाया था, उनके यहां शादी खत्म हो चुकी है. लेकिन यह कार्ड सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। इस कार्ड की भाषा शैली आपको हंसा देगी। शादी की रस्मों की जानकारी कार्ड पर कुछ इस तरह छपवाई गई थी. शादी का ब्याोरा की जगह- ‘ब्याह का हाल-चाल’ लिखा, लेडीज संगीत की जगह लिखा गया- ‘लुगाई नाचण का टैम – 8 बजे सांझ नै’. आगे खाने का समय-‘रोटी खावण का टैम’ 12 बजे दुफारे नै, लिखा गया. बारात का समय-‘घौड़ी पै बैठण का टैम’ 5 बजे सांझ नै, लिखा गया। कार्ड में सबसे ऊपर मेहमानों को न्योता भी हरियाणवी तरीके से दिया गया, कार्ड पर ठेठ हरियाणवी में कुछ पंक्तियां लिखी गई।
जिसमें लिखा गया-ड़े चाव तै न्यौदा देरे, सब काम छोडकै आणा होग्या, बख्त लिकडज्या, बाट खडी रहज्या सिर पै कसूता उल्हाणा होग्या. मतलब ये कि शादी का न्यौता दे रह हैं, सारे कामों को छोड़कर आना पड़ेगा. शादी के लिए समय निकाल लीजिए, हम आपके स्वागत के लिए गेट पर खड़े मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
वायरल की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
लोगों ने किए कमेंट
यहां पर सोशल मीडिया पर छाए इस वेडिंग कार्ड को लेकर लोगों ने रिएक्शन दिए है। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर नाजिया खान नाम की यूजर द्वारा शेयर किया गया. उनकी पोस्ट को लाखों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है।कुछ लोगों ने कहा कि आजकल इस तरह के कार्ड नॉर्मल हो गए हैं. तो कुछ लोगों ने हरियाणवी में ही कमेंट्स कर मजे लिए है।
