Uncle Danced In A Moving Train Public Danced In Joy Video Went Viral On Social Media
चलती ट्रेन में अंकल ने लगाए ठुमके, मस्ती में झूम गई पब्लिक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे फोटो, वीडियो या कोई कहानी पढ़ने को मिलती है जो हमेशा याद रह जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक अधेर उम्र के व्यक्ति की मस्ती ने कई युवाओं का दिला जीत लिया है।
नवभारत डेस्क: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होता रहता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देख कर उस आईडी को ब्लॉक करने का मन करता है। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिसे देखकर हमें सीख मिलती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक अंकल भीड़ वाली ट्रेन में मूड को लाइट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में वाइट टीर्शट पहने एक अंकल बोरिंग और परेशान पैसेंजर के मूड को लाइट करते नजर आ रहे हैं। अधेर उम्र का ये शख्स वीडियो में सभी लोगों के बीच में हरियाणवी गाने “बोल तेरे मीठे मीठे…” पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। उनके डांस के साथ-साथ उनके चेहरे की चमक पर लोगों का ध्यान जा रहा है।
एक ओर जहां नौजवान अपनी सीट पर लेटे हैं वहीं दूसरी तरफ अधेर उम्र का व्यक्ति जीवन जीने के तीरके को सीखा रहा है। हंसता-खेलता ये व्यक्ति ना केवल खुद डांस करता है बल्कि पांस में खड़े एक नौजवान को भी डांस करने पर मजबूर कर देता है। जिससे वहां मौजूद सभी लोग भी काफी उत्साहित हो जाते हैं। इंसान के इस एनर्जी को देखकर वहां मौजूद लोग भी गाना गाने लगते हैं और उनके इस अंदाज को वीडियो के माध्यम से कैद करने लगते हैं।
लोगों ने किया कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं वीडियो पर भर-भर के कमेंट भी आ रहे हैं। लोग अंकल के डांस के फैन हो गए हैं। साथ ही उनके इस अंदाज को सीखने की चाह रखते हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘जिसकी हस्ती जिंदा है, उसकी मस्ती जिंदा है!’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा जिंदा रहना और जिन्दगी को जिना दो अलग बात है। एक यूजर ने लिखा कि खुश रहने के लिए किसी खास वजह की जरुरत नहीं होती, आपकी खुशियां आपके हाथों में है। वहीं एक ने लिखा कि अंकल के इस अंदाज ने आज जिन्दगी जीना सीखा दिया। इनके चेहरे को मैं नहीं भूल पाऊंगा।
Uncle danced in a moving train public danced in joy video went viral on social media