वडोदरा की सड़कों पर घूमते दिखे दो मगरमच्छ, 10 फीट लंबा घड़ियाल देख लोग रह गए हैरान; वीडियो वायरल
Crocodile on Road Viral Video : गुजरात के वडोदरा शहर में दो बड़े मगरमच्छ रिहायशी इलाके में घूमते हुए नजर आए। वन विभाग की टीम ने दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Vadodara Crocodile Viral Video : गुजरात के वडोदरा शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां होली के दिन दो बड़े मगरमच्छ शहरी इलाके में घूमते हुए दिखाई दिए। हालांकि स्थानीय लोगों के लिए यह पूरी तरह असामान्य नहीं है, क्योंकि वडोदरा के आसपास कई नदियां और जलाशय हैं, जहां मगरमच्छ बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।
फिर भी जब इतने बड़े मगरमच्छ सड़कों पर नजर आते हैं, तो लोगों का ध्यान खींचना स्वाभाविक है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ सड़क पर आराम से चलता हुआ दिखाई देता है।
Chill this is Vadodara 🐊🐊 Crocodile went to hang on the Urmi Bridge of Vadodara!#Vadodara pic.twitter.com/M7Cmk5Zc1d — My Vadodara (@MyVadodara) March 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
तेज रफ्तार कार से टक्कर के बाद हवा में उछला युवक, लेकिन किस्मत से की सुरक्षित लैंडिंग; वीडियो वायरल
165 किलो बेंच प्रेस बना जानलेवा, महिला की सूझबूझ से बची शख्स की जान
दिल्ली मेट्रो में युवक ने किया पागलों की तरह डांस, यात्रियों के रिएक्शन ने छेड़ी बहस
सड़क पर घुमता दिखा मगरमच्छ
रिपोर्ट के अनुसार, वन विभाग की टीम ने दो मगरमच्छों को रेस्क्यू किया। इनमें से एक मगरमच्छ लगभग 6 फीट लंबा था, जबकि दूसरा करीब 10 फीट का बताया जा रहा है। इन्हें वडोदरा के उर्मी ब्रिज और जंबुवा इलाके से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर शहर की ओर आ गए थे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ सड़क पर बेहद आराम से चल रहा है, मानो वह अपने ही इलाके में टहल रहा हो। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @MyVadodara नाम के हैंडल से शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा गया, “चिल करो, ये है वडोदरा।”
ये खबर भी पढ़ें : बस स्टॉप पर युवक से मोबाइल छीनकर बस में चढ़ा चोर, फिर भीड़ में ऐसे हुआ गायब; वायरल वीडियो ने चौंकाया
वन विभाग ने मगरमच्छ को प्राकृतिक आवास में छोड़ा
वडोदरा के रेंज फॉरेस्ट अधिकारी करण सिंह ने बताया कि मौसम बदलने के दौरान मगरमच्छों का पानी से बाहर निकलना आम बात है। मगरमच्छ ठंडे खून वाले जीव होते हैं और अपने शरीर का तापमान संतुलित रखने के लिए अक्सर धूप सेंकने बाहर आते हैं।
इसके अलावा मानसून के समय जलस्तर बढ़ने, भोजन की तलाश करने या अंडे देने के लिए भी वे पानी से बाहर निकलते हैं। वन विभाग की टीम ने दोनों मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। हालांकि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं।
