'मेरी क्रेविंग थी, पर उनकी थी इंसानियत'... बेंगलुरु की लड़की ने ऑटो ड्राइवर को खिलाई आइसक्रीम, छोटी-सी दयालुता

Auto Driver Kindness : बेंगलुरु में एक युवती ने ऑटो ड्राइवर की छोटी-सी मदद का अनोखे अंदाज में शुक्रिया अदा किया। उसने अपने लिए आइसक्रीम लेने के साथ ड्राइवर के लिए भी एक आइसक्रीम खरीदी।
A Bengaluru woman won hearts online after buying an ice cream for her auto driver to thank him.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Ice Cream Gesture : बेंगलुरु से सामने आया एक छोटा-सा लेकिन दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती ऑटो-रिक्शा से सफर कर रही थी। रास्ते में उसे आइसक्रीम खाने की इच्छा हुई, तो उसने ड्राइवर से पास की दुकान पर गाड़ी रोकने का अनुरोध किया। ड्राइवर ने बिना किसी झिझक के गाड़ी रोक दी और उसका इंतजार किया।

जब युवती वापस लौटी तो उसके हाथ में सिर्फ अपनी आइसक्रीम नहीं, बल्कि ऑटो ड्राइवर के लिए भी एक आइसक्रीम थी। ड्राइवर ने पहले मुस्कुराते हुए इसे लेने से मना कर दिया और कहा कि वह खुद ही खा लें। लेकिन युवती ने प्यार से आग्रह किया कि यह खास तौर पर उनके लिए खरीदी गई है और कम से कम एक बार इसका स्वाद जरूर लें। आखिरकार ड्राइवर ने मुस्कुराते हुए आइसक्रीम स्वीकार कर ली।

लड़की ने ऑटो ड्राइवर को खिलाई आइसक्रीम

इस पूरे पल का वीडियो युवती ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे बाद में एक्स (पहले ट्विटर) पर भी साझा किया गया। वीडियो के साथ उसने लिखा, "मेरी क्रेविंग थी, लेकिन गाड़ी रोकने की इंसानियत उनकी थी। इसलिए आइसक्रीम दोनों की बनती थी।" यही एक लाइन लोगों का दिल जीत रही है।

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे छोटे-छोटे व्यवहार ही इंसानियत को जिंदा रखते हैं। कई लोगों ने लिखा कि आमतौर पर लोग ड्राइवरों और सेवा देने वाले लोगों की मदद को सामान्य मान लेते हैं, लेकिन उनके प्रति आभार जताने वाले ऐसे उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं।

लोगों ने इसे "सच्ची इंसानियत" बताया

वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने इसे "सच्ची इंसानियत" बताया तो किसी ने कहा कि सम्मान और दयालुता दिखाने के लिए बड़े काम करने की जरूरत नहीं होती।

कई यूजर्स ने लिखा कि अगर हर व्यक्ति अपने आसपास के लोगों के प्रति इसी तरह सम्मान और संवेदनशीलता दिखाए, तो समाज और बेहतर बन सकता है। यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि छोटी-सी नेकदिली भी किसी का दिन खास बना सकती है और सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।

A Bengaluru woman won hearts online after buying an ice cream for her auto driver to thank him.
जंगल में हाथी के सामने कार दौड़ाती रही महिला, लगातार बजाती रही हॉर्न; लोगों ने कहा- 'जान से खेलना पड़ा भारी'
Navbharat Live
navbharatlive.com