RAC सीट पर सफर के दौरान चोरी, झाड़ू लगाने वाला निकला चोर, यात्रियों ने पकड़ा
Train Sweeper Thief Caught Video : ट्रेन में RAC सीट पर सफर कर रहे यात्री का पैसा चोरी हो गया, लेकिन यात्रियों ने झाड़ू लगाने वाले आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। वायरल वीडियो में उसकी जमकर पिटाई भी हुई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Train Theft Viral Video : ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर इसी बीच चोरी हो जाए तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां RAC सीट पर सफर कर रहे एक यात्री का पैसा चोरी हो गया।
वीडियो में बताया गया कि दोनों यात्री मुंबई से एक ही सीट पर सफर कर रहे थे। कुछ देर बाद TTE ने आकर बताया कि एक का टिकट कंफर्म हो गया है, जिसके बाद वे अलग-अलग सीटों पर बैठ गए। इसी दौरान एक यात्री ने बताया कि उसके पैसे चोरी हो गए हैं, और उसने आरोपी को भी पकड़ लिया है।
चलती हुई ट्रेन में पैसा चोरी करते हुए पकड़ा गया चोर, यात्रियों ने कर दिया बढ़िया से इलाज। pic.twitter.com/gM4e8W2aLt — छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) March 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच तीखी बहस, वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल
22 साल के पोते ने पूरा किया 84 साल की दादी का सपना, पहली बार फ्लाइट में बैठकर छलक पड़ी खुशी
ट्रेन में झाड़ू लगाने वाले ने की चोरी
हैरानी की बात यह रही कि चोरी करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि ट्रेन में सफाई करने वाला झाड़ू लगाने वाला निकला। वीडियो में आरोपी को पकड़े जाने के बाद वह अपनी गलती कबूल करता नजर आता है। बताया गया कि उसने यात्री की जेब से करीब ढाई हजार रुपये निकाल लिए थे।
इस दौरान गुस्साए यात्रियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी रोते हुए दिखाई देता है, लेकिन लोग उसे छोड़ने के मूड में नहीं होते। वहीं, अन्य यात्रियों ने बताया कि यह व्यक्ति पहले भी कई बार सफाई के बहाने डिब्बे में आ चुका था और पैसे मांगता रहता था।
ये खबर भी पढ़ें : रेस्टोरेंट में घुसा बंदूकधारी, युवक ने दिखाई हिम्मत और पलट दी पूरी बाजी; वीडियो वायरल
लोगों ने ट्रेन में RPF की मौजूदगी पर सवाल उठाए
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कई यूजर्स ने यात्रियों द्वारा मौके पर ही कार्रवाई करने को सही ठहराया, जबकि कुछ लोगों ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मौजूदगी और उनकी भूमिका पर सवाल उठाए।
लोगों का कहना है कि ट्रेन में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। यह वीडियो एक बार फिर इस बात की चेतावनी देता है कि सफर के दौरान सतर्क रहना बेहद जरूरी है और अपने सामान की सुरक्षा खुद ही करनी चाहिए।
