ट्रेन में चढ़ते ही जेब साफ! भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल उड़ाने वाले चोर का वीडियो वायरल
Train Theft Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि कैसे ट्रेन में चढ़ने की भीड़ का फायदा उठाकर एक शातिर चोर यात्री का मोबाइल चुरा लेता है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Mobile Theft Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन में चढ़ते समय चोरी की वारदात कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ और धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर एक शातिर चोर यात्री का मोबाइल चुरा लेता है। यह वीडियो रेलवे स्टेशनों पर होने वाली रोजमर्रा की चोरी की घटनाओं की हकीकत दिखाता है और यात्रियों को सतर्क रहने की चेतावनी देता है।
ट्रेन में चढ़ते समय चोर कैसे फोन और पर्स चोरी करते है।आखिर इसको कैसे रोक जाए? pic.twitter.com/rAXsdoGTw7 — Mohit Kumar Jha (Sangam) (@Mohitjhasangam) April 30, 2026
ट्रेन में चोर ने यात्री का मोबाइल चुराया
वीडियो में नजर आता है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकती है और यात्री जल्दी-जल्दी कोच में चढ़ने लगते हैं। इसी बीच दो लोग सामान्य तरीके से ट्रेन में चढ़ रहे होते हैं। उनके पीछे एक तीसरा व्यक्ति भीड़ का हिस्सा बनकर आगे बढ़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
जिम में एक्सरसाइज करते-करते गिरे SOG जवान, CCTV में कैद हुई आखिरी सांस; अचानक मौत से मचा हड़कंप
IIT-Bombay Campus में तेंदुए का खौफ, CCTV में कैद हुआ कुत्ते पर हमला; छात्रों और कर्मचारियों में दहशत
Iranian Singer Parastoo: बिना हिजाब गाना गाने पर ईरान की इस मशहूर गायिका को मिली 74 कोड़ों की सजा
पुलिसकर्मी ने गाया ऐसा गाना कि 1 करोड़ से ज्यादा लोग हुए दीवाने, आवाज सुन लोग बोले- कमाल कर दिया!
जैसे ही सामने वाला यात्री धक्का-मुक्की में व्यस्त होता है, वह शख्स बड़ी सफाई से उसकी जेब से मोबाइल निकाल लेता है। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो जाती है और चोरी करने वाला व्यक्ति तुरंत नीचे उतरकर भीड़ में गायब हो जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस यात्री का फोन चोरी होता है, उसे इस बात का एहसास तक नहीं होता।
ये खबर भी पढ़ें : बारिश में उजड़ गई नमकीन की दुकान, रोते दुकानदार का वीडियो वायरल; मदद को आगे आए लोग
यात्रियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि चोर बेहद तेज और प्रोफेशनल अंदाज में चोरी करता दिख रहा है। कुछ लोगों ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
एक यूजर ने लिखा, “अब ट्रेन में सफर करते समय फोन जेब में रखना भी मुश्किल हो गया है।” वहीं कई लोगों ने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने और CCTV निगरानी मजबूत करने की मांग की। यह वायरल वीडियो साफ संदेश देता है कि ट्रेन या किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह पर थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है।
