Watch: अजगर को देख बाघ की हुई हालत खराब, उसके बाद जो हुआ उसे देख चौंक जाएंगे आप, देखें-VIDEO
सोचो अगर जंगल का खूंखार शिकार बाघ और अजगर आमने-सामने आ जाए तो क्या होगा? बाघ और अजगर दोनों ही मांसाहारी हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख आप भी बोलेंगे ये क्या हो रहा है?
- Written By: आकाश मसने
अजगर को पंजे से टटोलता बाघ (सोर्स: वायरल वीडियो)
Tiger And Python Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन जंगली जानवरों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोचो अगर जंगल का खूंखार शिकार बाघ और अजगर आमने-सामने आ जाए तो क्या होगा? बाघ और अजगर दोनों ही मांसाहारी हैं। एक अपनी रफ्तार से शिकार करता है और किसी जानवर को अपना निवाला बनाता है। तो दूसरा सुस्त है लेकिन किसी भी जानवर को पूरा निगल सकता है। बाघ और अजगर का एक वीडियाे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियों को देख आप भी हैरान हो जाएंगे।
इन दिनों पीलीभीत टाइगर रिजर्व का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि अजगर खाने से बाघ का हाजमा खराब हो गया और इसे पचाने के लिए वह घास खा रहा है। यह पूरा वाक्या टाइगर रिजर्व घूमने आए पर्यटकों के कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो में एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। तभी उसकी नज़र एक विशालकाय अजगर पर पड़ती है। जैसे ही बाघ अजगर को देखता है, वह उसकी ओर बढ़ता है। वह उसे खाने की कोशिश करता है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
चीन में ट्रेलर से टकराई वैन, एक्सप्रेसवे पर उठी आग की लपटें; जिंदा जले 13 लोग, सामने आया खौफनाक- VIDEO
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
शेर या बाघ को कभी घास खाते न देखा हो तो आज देख लीजिये- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अजगर खाने के बाद असहज हुआ बाघ,उलटी करता नजर आया, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अजगर खाने से असहज हुआ टाइगर उलटी करने के बाद बाघ दिखा बेचैन, बेचैनी की हालत में घास खाता दिखा बाघ, पर्यटकों ने अपने मोबाइल… pic.twitter.com/HGmse4H6Ta — ऋषभ त्यागी (वशिष्ठ) (@RISHABH79RAAZ) April 18, 2025
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर को देखते ही बाघ उसकी ओर बढ़ता है, उसे अपने पंजों से टटोलता है, सूंघता है और फिर कुछ पल रुकने के बाद आगे बढ़ जाता है। वीडियो में देखने ऐसा लग रहा कि अजगर शायद मरा हुआ है।
जब अजगर कोई हरकत नहीं करता है तो बाघ आगे बढ़ता है और घास खाने लगता है। मांसाहारी जानवर बाघ को घास खाते देख पर्यटक हैरान रह जाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है: क्या आपने कभी बाघ को घास खाते देखा है?
अन्य वायरल खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
क्या सच में घास खाते हैं बाघ?
हालांकि, वायरल वीडियो के संबंध में कहा जा रहा है कि शेर और बाघ जैसे मांसाहारी जानवर कभी-कभी भारी भोजन करने के बाद पेट में भारीपन और बेचैनी महसूस करते हैं। इसीलिए वे घास खाते हैं जिससे की उन्हें उल्टी करने में मदद मिलती है। इससे उनका पाचन तंत्र ठीक होता है और परजीवी बाहर निकलने में मदद मिलती है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारियों ने निगरानी के लिए कैमरे लगा दिए हैं।
