Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टॉय ट्रेन से टकराई टैक्सी, ड्राइवर बोला- ट्रेन गलत साइड से आ रही थी; वीडियो देख लोग हैरान

Darjeeling Toy Train : दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन से हल्की टक्कर के बाद टैक्सी चालक ने लोको पायलट से बहस करते हुए दावा किया कि ट्रेन "गलत साइड" से आ रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 13, 2026 | 07:20 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Toy Train Car Accident Video : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) की प्रसिद्ध टॉय ट्रेन से हल्की टक्कर लगने के बाद एक टैक्सी चालक लोको पायलट से बहस करने लगा।

हैरानी की बात यह रही कि चालक का दावा था कि ट्रेन “गलत साइड” से आ रही थी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

First in my bloodline to see Darjeeling Toy Train colliding with a car pic.twitter.com/dOlewm9dhF — Shy Baba™ (@dhruvpn_) July 11, 2026

सम्बंधित ख़बरें

‘मां ने शादी तय की, तो लड़की ने सिर मुंडवा लिया?’ युवती का वीडियो वायरल, लोग बोले- सच क्या है?

दांतों में कपड़ा दबाकर पाइप पर चढ़ा बच्चा, फिर दोस्तों के साथ किया ऐसा कारनामा; वायरल वीडियो देख लोग हैरान

चलती बाइक पर अचानक गिरा फुटओवर ब्रिज का बैनर, बाल-बाल बचे लोग; वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

स्कूटी पर बैठी बच्ची ने दे दिया एक्सीलेटर, कुछ ही सेकंड में हुआ हादसा; वायरल वीडियो दे रहा बड़ी सीख

टॉय ट्रेन से टैक्सी की टक्कर का वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की हेरिटेज टॉय ट्रेन रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़ी एक महिंद्रा सूमो से हल्के रूप में टकरा गई। अधिकारियों की जांच में सामने आया कि टैक्सी को रेलवे लाइन के बहुत पास लापरवाही से पार्क किया गया था।

इसके बावजूद चालक ने अपनी गलती मानने के बजाय लोको पायलट से बहस शुरू कर दी और दावा किया कि ट्रेन को वहां नहीं आना चाहिए था। बाद में पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : ‘मां ने शादी तय की, तो लड़की ने सिर मुंडवा लिया?’ युवती का वीडियो वायरल, लोग बोले- सच क्या है?

टैक्सी ड्राइवर बोला- ट्रेन गलत साइड से आई

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने टैक्सी चालक के दावे पर हैरानी जताई। एक यूजर ने लिखा, “लोग अपनी गलती मानने के बजाय ट्रेन से भी बहस कर लेते हैं।” वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए पूछा, “भला ट्रेन गलत साइड से कैसे आ सकती है?” कई लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बता दें कि दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे वर्ष 1881 से संचालित हो रही है और इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया है। यह दार्जिलिंग आने वाले पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक मानी जाती है।

Darjeeling toy train taxi driver wrong side argument viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 07:20 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.