राजामुंद्री में सड़क पर दिखा टाइगर, बाइक सवारों ने सूझबूझ से रोकी गाड़ी, वीडियो वायरल
Tiger Viral Video : आंध्र प्रदेश के राजामुंद्री में सड़क पार करते टाइगर का वीडियो वायरल हुआ है, वन विभाग ने अलर्ट जारी कर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Tiger Viral Video : उत्तराखंड में तेंदुए और गुजरात में शेर के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन आंध्र प्रदेश से टाइगर का ऐसा वीडियो कम ही देखने को मिलता है। हाल ही में राजामुंद्री के पास एक परिसर की दीवार के ऊपर से टाइगर के छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो टाइम्स ऑफ इंडिया के आधिकारिक X अकाउंट से शेयर किया गया है।
A dramatic video captured by motorists shows a #tiger leaping over a compound wall near Rajahmundry, #AndhraPradesh underscoring fears as the tiger wanders through highly populated areas. pic.twitter.com/JsXDjWiRZL — The Times Of India (@timesofindia) February 6, 2026
बाइक सवारों ने दिखाई समझदारी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय बाइक सवार सड़क पर जा रहे होते हैं, तभी उन्हें सामने टाइगर नजर आता है। बाइक की हेडलाइट से पहले ही उन्हें उसकी मौजूदगी का अंदाजा हो जाता है। वे घबराने के बजाय तुरंत बाइक रोक देते हैं और इंजन बंद कर शांत खड़े रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन: मोहर्रम जुलूस के दौरान खतरनाक स्टंट, 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक लटकाकर की आतिशबाजी, वीडियो वायरल
सिवनी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का वीडियो वायरल, छात्रों से अभद्रता करने का आरोप, DEO ने दिए जांच के आदेश
मुंबई में मेयर के सामने मैनहोल में गिरा BMC अधिकारी, घटना के बाद भड़कीं रितु तावड़े, Video वायरल
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
कुछ देर बाद टाइगर आराम से सड़क पार करता है और पास की दीवार फांदकर दूसरी ओर चला जाता है। वह न किसी पर हमला करता है और न ही घबराहट दिखाता है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे समय में वाहन न दौड़ाना, जानवर को न घूरना और उसे रास्ता देना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।
ये खबर भी पढ़ें : 20 हजार की नौकरी पर दादी का जवाब सुन इमोशनल हुए लोग, वायरल वीडियो ने जीत लिया दिल
तेलंगाना से आया, कई मवेशियों को बनाया शिकार
रिपोर्ट के मुताबिक यह बाघ महाराष्ट्र से होते हुए तेलंगाना और फिर आंध्र प्रदेश के एलुरु व पूर्वी गोदावरी जिले तक पहुंच गया है। राजामुंद्री के ग्रामीण इलाकों में उसने कई गायों और एक बछड़े को मार डाला है। वन विभाग ने खेतों में मिले पंजों के निशान से उसकी मौजूदगी की पुष्टि की है।
लोगों को रात में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। ड्रोन, ट्रैप कैमरे, पिंजरे और रैपिड रिस्पॉन्स टीम तैनात की गई हैं ताकि बाघ को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
