नई दिल्ली, आपने कई बार ऐसी खबरे पढ़ी होंगी जिसमें कई लोग अपनी आन-बान और शान के लिए किसी भी हद को पार कर लेते है। कई लोग अपनी शान को बरक़रार रखने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते है। आज हम आपको ऐसे ही एक शख्स के बारे में बताने जा रहे है, जिसने अपनी शान के लिए 1 नहीं 2 नहीं बल्कि 7 रॉल्स रॉयस (Rolls Royce) गाड़ी खरीदी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
हम बात कर रहे है इंग्लैंड में रहने वाले एक अरबपति सरदार की। इनका नाम है (Ruben Singh) रूबेन सिंह। ये AlldayPA कंपनी के मालिक हैं। ऐसा कहा जाता है कि, एक बार एक अंग्रेज ने उनकी पगड़ी पर कमेंट किया था और नस्लभेदी टिप्पणी की थी। इसके बाद रुबेन सिंह ने ठान लिया की वह अंग्रेज का मुँह बंद करके रहेंगे। उन्होंने अंग्रेज़ को चैलेंज किया कि उनके पास जितने रंग की पगड़ी रहेगी, उतनी ही रॉल्स रॉयस गाड़ी रहेगी।
उन्होंने अपना यह चैलेंज पूरा भी कर लिया है। सोशल मीडिया पर रूबेन सिंह की पगड़ी और गाड़ी की चर्चा रही है। बता दें कि, रुबेन सिंह को ‘British Bill Gates’ भी कहा जाता था। 17 साल की उम्र में रूबेन सिंह ने 1 अपना कारोबार शुरु किया था। मिली हुई जानकारी के मुताबिक, 90 के दशक में रुबेन सिंह का इंग्लैंड में कपड़ों का बड़ा बिजनेस था। उस दौर में उनका ब्रांड ब्रिटेन के सबसे मशहूर ब्रांड्स में से एक था।
लेकिन, कहते है न समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। रुबेन सिंह के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। विषम परिस्थिति होने के कारण उनकी स्थिति खराब हो गई। एक समय में रूबेन सिंह का कारोबार 10 मिलियन पाउंड से अधिक था, लेकिन, ख़राब स्थिति के कारण उन्हें मात्र 1 पाउंड में अपना कारोबार बेचना पड़ा।
The british made fun of this sikhs turban in response bought the color of the turban 7 rolls royce