NEET UG री-एग्जाम से पहले Telegram पर लगा अस्थायी बैन, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़
Telegram Ban Memes : सरकार ने NEET UG 2026 री-एग्जाम में गड़बड़ियों को रोकने के लिए Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।
- Written By: हितेश तिवारी
सोशल मीडिया मीम्स (सोर्स - सोशल मीडिया)
Social Media Memes : NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मैसेजिंग ऐप Telegram पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला परीक्षा में नकल, पेपर लीक और फर्जी सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए लिया गया है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने भी इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि इससे परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित NEET UG परीक्षा को अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद अब 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है।
इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस प्रतिबंध को लेकर मजेदार मीम्स और पोस्ट शेयर किए। आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ मजेदार मीम्स…
सम्बंधित ख़बरें
भारत में तो सिर्फ टेलीग्राम बंद, पर इन देशों में ब्लैकआउट हो जाता है पूरा इंटरनेट; जानें कैसे लगता है यह पहरा
NEET री-एग्जाम पर एयरफोर्स का पहरा! भारतीय वायुसेना के कार्गो विमान से नागपुर पहुंचे पेपर
Telegram Ban: NEET री-एग्जाम से पहले सरकार का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर लगाई रोक
NEET UG 2026: फीस रिफंड को लेकर NTA का बड़ा अपडेट, गलत बैंक डिटेल भरने वालों को मिलेगा दूसरा मौका
- एक यूजर ने टेलिग्राम के पर आए बैन के मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर एक्स पर पोस्ट किया। इसके कैप्शन में लिखा- टेलिग्राम बैन होने की खबर टेलिग्राम पर ही सुन रहा हूं।
Telegram ban hone ki news
Telegram pe hi sun rhe 🤣😂 pic.twitter.com/jYGUDWFrAA — keshav tripathi (@keshavramtripa2) June 16, 2026
- एक यूजर ने धमाल मूवी के सीन की तस्वीर शेयर कर लिखा- सरकार को लगता है कि टेलिग्राम पर NEET का पेपर लीक नहीं होना चाहिए और बाकि सोशल मीडिया एप का क्या..?
Government : Ban Telegram so the NEET paper doesn’t get leaked. Meanwhile other social media: pic.twitter.com/8kbsYV53Uc — Aryannn (@relatablehuyrrr) June 16, 2026
- एक यूजर ने अक्षय कुमार की फैमस मीम शेयर कर लिखा- NTA के सुझाव पर NEET पेपर के चलते टेलिग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया, इस दौरान बाकि की सोशल मीडिया एप..
Telegram access restricted in India for re- NEET following recommendations of NTA WhatsApp groups and channels : pic.twitter.com/pgVqZkP1u0 — जेंटल मैन 🪷 (@gentleman07_) June 16, 2026
- एक यूजर ने लिखा- सरकार ने पेपर लीक ना हो इसलिए टेलिग्राम तो बैन कर दिया लेकिन व्हाट्सएप बढ़िया चल रहा है। यह जानकर पेपर लीक गैंग जश्न मनाते हुए।
Government bans Telegram to prevent NEET paper leaks, but WhatsApp is still working fine. Paper leak gangs: pic.twitter.com/iG8pexSBuF — isHaHaHa (@hajarkagalwa) June 16, 2026
ये खबर भी पढ़ें : बांस में फंसा बिल्ली के बच्चे का सिर, अंकल ने ऐसे बचाई जान; वीडियो देख इमोशनल हुए लोग
