Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

14,200 फीट पर मिला अपना पढ़ाया छात्र, वर्दी में देखकर भावुक हुईं टीचर; बोलीं- ‘यही मेरी असली कमाई है’

Teacher student Reunion : नाथूला की ऊंची पहाड़ियों पर अपनी पूर्व छात्र से मुलाकात एक टीचर भावुक हो गई। सेना की वर्दी में छात्र को देखकर उन्होंने कहा, यही मेरी असली कमाई है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 04, 2026 | 05:39 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Teacher Viral Video : एक शिक्षक की सबसे बड़ी खुशी तब होती है, जब उसका पढ़ाया हुआ छात्र जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल करे। ऐसा ही एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में एक महिला टीचर की मुलाकात अपने पूर्व छात्र से होती है, जो अब भारतीय सेना में जवान के रूप में देश की सेवा कर रहा है।

यह मुलाकात नाथूला की करीब 14,200 फीट ऊंचाई पर होती है। वीडियो की शुरुआत में महिला कहती हैं, “देखिए दोस्तों, नाथूला के पास मेरा पढ़ाया हुआ बच्चा मिला है।” उनके बगल में सेना की वर्दी पहने जवान मुस्कुराता हुआ नजर आता है। इतनी दूर, कठिन परिस्थितियों में अपने छात्र को देश की सेवा करते देख टीचर भावुक हो जाती हैं।

देखिए एक शिक्षिका को हजारों फुट की ऊंचाई पर उनका पढ़ाया हुआ बच्चा मिला लेकिन आर्मी की वर्दी में तो,
शिक्षिका बोली ये कमाया है हमने ♥️ pic.twitter.com/Sue0qYWDa1
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) July 3, 2026

सम्बंधित ख़बरें

‘रात के 12:30 बजे भी नहीं लगा डर’, मुंबई की महिला ने बताई आधी रात की कहानी; वायरल वीडियो ने जीता दिल

बारिश में उल्टा ऑटो दौड़ाने लगा ड्राइवर, हैरत में पड़े लोग; वायरल वीडियो देख बोले- ‘Reverse and Furious’

बचपन का वादा निभाया, मां को कराई पहली हेलीकॉप्टर राइड; भावुक वीडियो ने जीत लिया इंटरनेट का दिल

भरी बारिश में पौधों को पानी पिला रहा था टैंकर, पुणे महानगरपालिका के कारनामे का VIDEO देख हसें या रोएं?

सेना की वर्दी में टीचर से मिला पूर्व छात्र

वीडियो में टीचर बताती हैं कि अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि टीचिंग के पेशे में आखिर कमाई ही कितनी होती है। इस सवाल का जवाब देते हुए वह अपने छात्र की ओर इशारा कर कहती हैं, “यही मेरी कमाई है।” वह बताती हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की हुई कि इतने सालों बाद भी उनके छात्र ने उन्हें तुरंत पहचान लिया।

वह कहती हैं कि इतनी कठिन और जिम्मेदारी भरी नौकरी करने के बावजूद उसने अपने शिक्षक को नहीं भुलाया। इसके बाद टीचर मुस्कुराते हुए जवान से पूछती हैं, “मैं तुम्हें डांटती थी न?” इस पर जवान जवाब देता है, “मुझे आपका अनुशासन याद है।” यह सुनकर टीचर हंस पड़ती हैं और कहती हैं, “अच्छा, डांटना याद नहीं है?” दोनों के बीच का यह भावुक और स्नेहभरा संवाद लोगों का दिल छू रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : ‘रात के 12:30 बजे भी नहीं लगा डर’, मुंबई की महिला ने बताई आधी रात की कहानी; वायरल वीडियो ने जीता दिल

टीचर बोलीं- यही मेरी असली कमाई है

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग शिक्षक-छात्र के इस रिश्ते की जमकर सराहना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि एक शिक्षक के लिए अपने छात्र को देश की सेवा करते देखना किसी सम्मान से कम नहीं है।

वायरल वीडियो पर कई लोगों ने लिखा कि शिक्षक की असली कमाई पैसा नहीं, बल्कि उनके छात्रों की सफलता और संस्कार होते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने भारतीय सेना के जवानों को सलाम करते हुए कहा कि ऐसे वीडियो समाज में शिक्षकों के योगदान और गुरु-शिष्य के रिश्ते की अहमियत को याद दिलाते हैं। यह भावुक मुलाकात अब इंटरनेट पर लाखों लोगों को प्रेरित कर रही है।

Teacher meets former student army jawan at nathula emotional viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 05:39 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.