Mother First Helicopter Ride : योगेश रावत ने बचपन में मां से किया वादा सालों बाद पूरा कर दिखाया। उन्होंने अपनी मां को पहली बार हेलीकॉप्टर की सवारी कराई।
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Mother Son Viral Video : मां के चेहरे पर मुस्कान लाना हर बेटे की ख्वाहिश होती है, लेकिन योगेश रावत ने अपने बचपन का सपना सच करके इस रिश्ते की खूबसूरती को दुनिया के सामने पेश कर दिया। इंस्टाग्राम पर @yogeshrawat04 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में योगेश अपनी मां को पहली बार हेलीकॉप्टर की सैर कराते नजर आते हैं।
वीडियो की शुरुआत में वह बताते हैं कि बचपन में उन्होंने मां से वादा किया था कि बड़े होकर उन्हें हेलीकॉप्टर में जरूर बैठाएंगे। वर्षों बाद उन्होंने यह वादा पूरा कर दिखाया। वीडियो में मुनस्यारी से हेलीकॉप्टर की टिकट भी दिखाई गई है। हालांकि उड़ान से पहले उनकी मां काफी घबराई हुई थीं और बार-बार कह रही थीं कि उन्हें डर लग रहा है।
वीडियो में योगेश बताते हैं कि उनकी मां पहले कभी हेलीकॉप्टर जैसी किसी सवारी में नहीं बैठी थीं, इसलिए डरना स्वाभाविक था। उन्होंने प्यार से मां को समझाया कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह उनके साथ हैं। किसी तरह उन्हें हेलीकॉप्टर में बैठाया और उड़ान शुरू हुई।
शुरुआत में मां बेटे का पैर पकड़कर बैठी रहीं, लेकिन जैसे-जैसे हेलीकॉप्टर आसमान में आगे बढ़ा, उनका डर खुशी में बदल गया। कुछ ही देर बाद वह मुस्कुराने लगीं, बेटे का चश्मा पहन लिया और खिड़की से बाहर का खूबसूरत नजारा देखते हुए हाथ हिलाकर अपनी खुशी जाहिर करने लगीं।
वीडियो में उत्तराखंड के पहाड़ों और हरियाली के शानदार दृश्य भी नजर आते हैं, जिन्हें दिखाते हुए योगेश कहते हैं, “मेरा गांव स्वर्ग से कम नहीं है” और “यह किसी स्विट्जरलैंड से कम नहीं है।” अंत में वह भावुक होकर कहते हैं कि भले ही वह मां को घुमा रहे थे, लेकिन उनके अंदर का 10 साल का बच्चा सबसे ज्यादा खुश था क्योंकि उसने अपनी मां से किया वादा पूरा कर लिया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं। यूजर्स ने बेटे के इस प्यार और समर्पण की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “सफलता की असली पहचान यही है कि आप अपने माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान ला सकें।”
दूसरे ने कहा, “मां की खुशी से बड़ी कोई उपलब्धि नहीं होती।” वहीं कई लोगों ने लिखा कि इस वायरल वीडियो ने उनकी आंखें नम कर दीं और हर बेटे-बेटी को अपने माता-पिता के लिए ऐसे यादगार पल बनाने चाहिए। यही वजह है कि यह भावुक वीडियो इंटरनेट पर लोगों के दिलों को छू रहा है।
Son fulfills childhood promise takes mother on first helicopter ride viral instagram video