Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बारिश में उल्टा ऑटो दौड़ाने लगा ड्राइवर, हैरत में पड़े लोग; वायरल वीडियो देख बोले- ‘Reverse and Furious’

Reverse Auto Driving : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो चालक बारिश के बीच गीली सड़क पर तेज रफ्तार में ऑटो को रिवर्स गियर में चलाता नजर आ रहा है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 04, 2026 | 05:17 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Auto Rickshaw Stunt : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ मनोरंजन भी करते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो चालक अपनी अनोखी ड्राइविंग स्किल से सभी का ध्यान खींच रहा है। वीडियो बारिश के दौरान रिकॉर्ड किया गया है।

शुरुआत में कुछ लोग गीली सड़क पर सामान्य तरीके से अपनी बाइक चलाते हुए नजर आते हैं, लेकिन इसके बाद जो दृश्य सामने आता है, उसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो में एक ऑटो चालक सड़क पर ऑटो को रिवर्स गियर में तेज रफ्तार से चलाता दिखाई देता है। उसकी ड्राइविंग देखकर ऐसा लगता है मानो वह इस तरह वाहन चलाने का काफी अनुभवी हो। वीडियो का लिंक…

सम्बंधित ख़बरें

बचपन का वादा निभाया, मां को कराई पहली हेलीकॉप्टर राइड; भावुक वीडियो ने जीत लिया इंटरनेट का दिल

भरी बारिश में पौधों को पानी पिला रहा था टैंकर, पुणे महानगरपालिका के कारनामे का VIDEO देख हसें या रोएं?

रास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

बारिश में उल्टा ऑटो दौड़ाने लगा ड्राइवर

वायरल वीडियो में ऑटो चालक बिना घबराए लंबे समय तक रिवर्स में ऑटो दौड़ाता नजर आता है। बारिश के कारण सड़क भी फिसलन भरी दिखाई दे रही है, फिर भी वह पूरे आत्मविश्वास के साथ वाहन को नियंत्रित करता है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था।

इस वायरल क्लिप की पुष्टि भी नहीं हो सकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है। कई लोग इस अनोखी ड्राइविंग को देखकर हैरान हैं, तो कुछ इसे मनोरंजन के नजरिए से देख रहे हैं। वहीं, सड़क सुरक्षा के लिहाज से इस तरह की ड्राइविंग को जोखिम भरा भी माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : बचपन का वादा निभाया, मां को कराई पहली हेलीकॉप्टर राइड; भावुक वीडियो ने जीत लिया इंटरनेट का दिल

वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 09_racing_club_sangli_2411 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 6.67 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि यह कोई नॉर्मल आदमी है।”

दूसरे ने हॉलीवुड फिल्म का नाम जोड़ते हुए लिखा, “Reverse and Furious.” तीसरे यूजर ने मजाक में कहा, “ये तो Uno Reverse हो गया।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे भी यह ड्राइविंग सिखा दो।” हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो सड़क पर इस तरह के स्टंट या जोखिम भरे करतब कभी भी नहीं करने चाहिए, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Auto driver drives rickshaw in reverse on wet road viral instagram video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 05:17 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.