Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गिटार वाली दुल्हन तान्या सिंह फिर चर्चा में, नानी के सामने गाया गीत तो भावुक हुए लोग; वीडियो वायरल

Guitar Bride Singing Reel गिटार वाली दुल्हन तान्या सिंह का नानी के सामने गाना गाते हुए भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल।

  • By हितेश तिवारी
Updated On: Dec 15, 2025 | 04:41 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tanya Singh Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल होना जितना आसान लगता है, उतना ही मुश्किल दोबारा लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाना होता है। लेकिन ‘घूंघट वाली दुल्हन’ और ‘गिटार वाली दुल्हन’ के नाम से पहचान बना चुकीं तान्या सिंह ने यह कर दिखाया है।

इन दिनों उनका एक शांत, सादा लेकिन बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार न कोई शादी का मंच है, न भारी-भरकम साज-सज्जा और न ही कैमरे के सामने कोई बनावटी अंदाज। वीडियो में तान्या अपने घर के एक साधारण कमरे में साड़ी पहने गिटार बजाते हुए गाना गा रही हैं।

फिर वायरल हुआ गिटार वाली दुल्हन का एक और वीडियो

इस वायरल वीडियो में तान्या मशहूर गीत ‘फेरो न नजर से नजरिया’ गाती नजर आती हैं। उनकी आवाज़ में सादगी, आत्मविश्वास और सुकून साफ महसूस किया जा सकता है। वीडियो को खास बनाने वाली सबसे खूबसूरत बात है तान्या के पास बैठी उनकी नानी। बुज़ुर्ग नानी पूरे गाने के दौरान चुपचाप बैठकर उन्हें सुनती रहती हैं।

उनके चेहरे पर अपनापन, गर्व और भावनाओं की झलक लोगों को भावुक कर रही है। वीडियो पर लिखा टेक्स्ट “Nani’s Unexpected Reaction” भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है, क्योंकि नानी की शांत मौजूदगी ही इस वीडियो की जान बन गई है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत में हॉर्न इतना बजा कि खराब हो गया, विदेशी टूरिस्ट का वीडियो देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट

कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़

यह पहली बार नहीं है जब तान्या सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा में आई हों। इससे पहले उनका गिटार के साथ ‘तेरा मेरा प्यार अमर’ गाते हुए वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसने उन्हें खास पहचान दिलाई। नया वीडियो उसी सफर की अगली कड़ी माना जा रहा है, लेकिन इस बार अंदाज और भी ज्यादा शांत, भावनात्मक और दिल को छू लेने वाला है।

जैसे-जैसे वीडियो वायरल हो रहा है, कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई है। किसी ने उनकी आवाज़ को जादुई बताया तो किसी ने नानी-नातिन के रिश्ते को सबसे खूबसूरत पल कहा। यूजर्स का कहना है कि ऐसे वीडियो ही सोशल मीडिया को शोर से दूर सुकून देते हैं।

Tanya singh guitar nani viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 04:41 PM

Topics:  

  • Viral Video

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत में हॉर्न इतना बजा कि खराब हो गया, विदेशी टूरिस्ट का वीडियो देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट

2

साड़ी में ‘धूम अगेन’ पर महिला का जबरदस्त डांस, स्टेप्स से मचाया तहलका; वीडियो वायरल

3

पेरिस में भारतीय सहकर्मियों पर भड़का प्रोफेशनल, बोला- विदेश में भी जारी ऑफिस पॉलिटिक्स

4

हनीमून टाल दिया, मेस्सी पहले! कोलकाता में मेस्सी फैंस की अनोखी कहानी वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.