-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Student Threw Slippers At Lecturer For Stopping From Using Phone Watch Viral Video
Watch: फोन चलाने से रोका तो लेक्चरर पर चला दिए चप्पल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
- Written By: प्रिया जैस
Viral video: विशाखापत्तनम के एक कॉलेज से छात्रा और लेक्चरर के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलेजों में छात्र अनुशासन और शिक्षकों के सम्मान को लेकर बहस छिड़ गई।

लेक्चरर को मारती छात्रा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: एक छात्र और शिक्षक के बीच संबंध जो पूजनीय हुआ करता था। उसे आज के कुछ युवा छात्रों ने कलंकित कर दिया है। विशाखापत्तनम के एक कॉलेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आज के युवा छात्र अपने गुरुओं और शिक्षकों का जरा भी सम्मान नहीं करते। विशाखापत्तनम के डाकमरी के पास रघु इंजीनियरिंग कॉलेज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
रघु इंजीनियरिंग कॉलेज की इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) पाठ्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा गुरुगुबेली वेंकट लक्ष्मी ने एक महिला लेक्चरर पर अपनी चप्पल से हमला कर दिया। हमला करने का कारण सिर्फ इतना था कि महिला लेक्चरर ने छात्रा का फोन जब्त कर लिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस घटना की कड़ी निंदा की जा रही है।
फोन पर ऊंची बात करने पर डांटा
मिली जानकारी के अनुसार क्लास में लेक्चरर ने लक्ष्मी को फोन पर ऊंची आवाज में बात करने से डांटा था। लेक्चरर के बार-बार चेतावनी देने की बावजूद छात्रा ने बात नहीं मानी और बात करना जारी रखा। इसलिए लेक्चरर ने कॉलेज के नियमों के अनुसार लक्ष्मी का फोन जब्त कर लिया। ऐसा करने पर लक्ष्मी ने नाराज होकर लेक्चरर को गाली देना शुरू कर दिया और फोन मांगा। फोन की कीमत 12 हजार बताई गई। जब लेक्चरर ने उसकी बात नहीं मानी तो लक्ष्मी ने अपनी चप्पल उतारकर सभी के सामने लेक्चरर पर हमला कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
पहली कमाई से बेटे ने पिता को दिया खास सरप्राइज, जूते पहनाते ही भावुक हुए पापा; VIDEO ने जीता लोगों का दिल
मॉल के फव्वारे को समझ बैठा स्विमिंग पूल! बच्चे की मस्ती का VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन लौट आया
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
आसपास मौजूद छात्रों ने बीच में आने और स्थिति को काबू करने की कोशिश की। लेकिन लक्ष्मी ने अपनी हिंसा जारी रखी। इस पूरे मंजर को एक छात्र ने अपने फोन से शूट किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। साथ ही कॉलेजों में छात्र अनुशासन और शिक्षकों के सम्मान को लेकर बहस छिड़ गई।
Happened in Raghu Engineering college of Vzm district of AP – a teacher snatched mobile from a student- a brawl happened in college campus. Mistakes is on the both sides – handling the situation is not right —- skill development is most important , value based education is… pic.twitter.com/xA29TbowuS — Dr Srinubabu Gedela (@DrSrinubabu) April 22, 2025
सोशल मीडिया की बड़ी वायरल खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इस घटना पर कॉलेज ने एक्शन लेते हुए आपातकालीन बैठक की और लक्ष्मी को “एक लेक्चरर के खिलाफ अपमानजनक व्यवहार और शारीरिक हमले” के आधार पर तत्काल निलंबित करने का फैसला लिया। घटना की आगे की जांच करने और उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई पर सलाह देने के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले के बाद लेक्चरर ने प्रबंधन की शुरुआती प्रतिक्रिया से परेशान होकर अपनी नौकरी छोड़ दी है।
Student threw slippers at lecturer for stopping from using phone watch viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













